हेमा मालिनी ने हॉलीवुड स्टार्स पर कसा तंज, बोलीं ''मैं उन हस्तियों से अच्छी तरह रूबरू हूं, जिनके लिए हमारा देश सिर्फ एक नाम है''

2/4/2021 3:40:00 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. किसान आंदोलन को लेकर हॉलीवुड स्टार्स के ट्वीट के बाद बॉलीवुड स्टार्स के भी इस मामले को लेकर काफी एक्टिव हो गए हैं। दो महीने से चुप्पी साधे बैठे अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और करण जौहर जैसे स्टार्स ने भी अब अपनी जुबान खोल दी है। वहीं अब मशहूर एक्ट्रेस हेमा मालिनी का भी इस मुद्दे पर ट्वीट सामने आया है, जो लोगों का खूब ध्यार बटोर रहा है। 

PunjabKesari


हेमा मालिनी ने अपने इस ट्वीट में विदेशी कलाकारों पर तंज कसा है। उन्होंने लिखा, "मैं उन विदेशी हस्तियों से रूबरू हूं, जिनके लिए हमारा गौरवशाली देश भारत सिर्फ एक नाम हैं जो कि उन्होंने सुना है। वह बेबाकी से हमारे आंतरिक मसलों और नीतियों के बारे में कमेंट कर रहे हैं। मैं हैरान हूं कि वह क्या हासिल करना चाह रहे हैं और इससे भी अधिक वह क्या हासिल करना चाह रहे हैं।"  


बता दें कि अमेरिकन पॉप स्टार रिहाना के किसान आंदोलन पर ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर काफी हंगामा मच गया है।

PunjabKesari

 

उन्होंने ट्वीट कर लिखा था, "हम इसके बारे में बात क्यों नहीं कर रहे हैं..." उनके बाद ग्रेटा थनबर्ग और मिया खलीफा ने भी किसान आंदोलन का समर्थन किया था। जबकि बॉलीवुड स्टार्स ने इस मामले पर चुप्पी तोड़ते हुए देश की एकता बनाए रखने की बात की है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

suman prajapati


Recommended News

Related News