मशहूर नृत्य इतिहासकार सुनील कोठारी का दिल का दौरा पड़ने से निधन, ट्वीट कर हेमा मालिनी ने जताया दुख

12/28/2020 11:29:24 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित डांस इतिहासकार और आलोचक अनिल कोठारी का निधन हो गया है। दिग्गज का निधन दिल का दौरा पड़ने के कारण दिल्ली के एक अस्पताल में रविवार सुबह हुआ है। अभी वे 87 वर्ष के थे। उनके निधन से उनके फैंस और स्टार्स को बड़ा झटका लगा है। बॉलीवुड स्टार्स सोशल मीडिया के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। इसी बीच एक्ट्रेस हेमा मालिनी ने भी ट्वीट कर उनकी मौत पर दुख जताया है।

PunjabKesari

हेमा ने ट्वीट करते हुए लिखा, सुनील कोठारी, प्रख्यात नृत्य समीक्षक का निधन हो गया है। वे उनमें से एक थे जिन्होंने मुझे अपने करियर के प्रारंभिक चरण में प्रोत्साहित किया। वह कला के एक भावुक प्रेमी थे, एक शानदार व्यक्ति जिसने शास्त्रीय नृत्य में रुचि ली और युवा नर्तकियों को प्रोत्साहित किया। सच में याद आएंगे। मिस यू सुनील जी।

 


बता दें, एक महीने पहले सुनील कोरोना संक्रमित पाए गए थे। इन दिनों वह एशियन गेम्स विलेज स्थित अपने घर पर थे और स्वास्थ्य आराम ले रहे थे। लेकिन, रविवार सुबह दिल का दौरा पड़ने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका निधन हो गया।

PunjabKesari


कोठारी का जन्म 20 दिसंबर, 1933 को मुंबई में हुआ था। भारतीय नृत्य कलाओं की शिक्षा लेने से पहले वह चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) थे। कोठारी ने भारतनाट्यम, ओडिशी, छऊ और कत्थक समेत कई भारतीय नृत्य कलाओं पर 20 से ज्यादा पुस्तकें लिखी थीं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

suman prajapati


Recommended News

Related News