गणपति विसर्जनः दुखी मन से हेमा मालिनी ने बप्पा को किया विदा, धर्मेंद्र और ईशा देओल भी हुए शामिल
9/2/2020 10:45:18 AM
मुंबई. गणेश चतुर्थी का त्योहार 22 अगस्त को पूरे देश में धूमधाम से मनाया गया। बॉलीवुड स्टार्स ने भी गणेश चतुर्थी का त्योहार बहुत धूमधाम से मनाया। 22 अगस्त को स्टार्स ने घर में गणपति बप्पा का स्वागत किया और अब सभी स्टार्स उनका विसर्जन कर रहे हैं। हाल ही में बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी ने बीते दिन गणपति बप्पा का विसर्जन किया है।
हेमा ने गणेश चतुर्थी वाले दिन बप्पा का घर में स्वागत किया। उनकी सच्चे मन से भक्ति की और बीते दिन दुखी मन से उनको घर से विदा किया। हेमा ने परिवार के संग गणपति विसर्जन किया। इस मौके पर हेमा के पति और बॉलीवुड के मशहूर एक्टर धर्मेंद्र, उनकी बेटी एशा देओल और उनके पति भरत तख्तानी मौजूद रहे।
इसकी तस्वीरें ड्रीम गर्ल ने सोशल मीडिया पर भी शेयर की हैं। तस्वीरें शेयर करते हुए हेमा ने लिखा- 'दस दिन का आनंद, दस दिन उनकी प्यारी परोपकारी उपस्थिति, दस दिन सुबह और शाम उनकी आरती, हमने अपने घर में गणेश जी के ठहरने का कितना आनंद लिया! आज उनके जाने का समय था। हमारे लिए दुखद क्षण था, लेकिन हमें पता है कि वह अगले साल वापस आएंगे! गणपति बप्पा मोरया!
बता दें हेमा मालिनी के अलावा ऋतिक रोशन, सलमान खान की बहन अर्पिता, शिल्पा शेट्टी कुंद्रा, सोनू सूद और विवेक ओबेरॉय सहित कई स्टार्स के घर गणपति बप्पा पधारे जिसके बाद एक एक कर उन्हें विसर्जित किया गया।Ten days of joy, ten days of his lovely benevolent presence, ten days of aarti both morning and evening, how much we enjoyed Ganesh ji’s stay in our house! Till today it was time for him to leave - sad moment for us but we know he will be back next year! Ganapathy Bappa Morya!🙏 pic.twitter.com/XM8SDPUBid
— Hema Malini (@dreamgirlhema) September 1, 2020