B'Day Spcl: तमिल फिल्म से डेब्यू के बाद भी किया बॉलीवुड पर राज, पांचों कपूर के साथ रोमांस करने वाली

10/16/2019 12:29:40 PM

बॉलीवुड तड़का डेस्क। बॉलीवुड की 'ड्रीम गर्ल' हेमा मालिनी आज अपना 71 वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। हेमा अपने समय की सबसे सक्सेसफुल एक्ट्रेस में से एक हैं। उन्होंने ज्यादातर फिल्मों में, अपने पति धर्मेंद्र के साथ या राजेश खन्ना और देव आनंद के साथ ही एक्टिंग की। हेमा मालिनी ने 1977 में "ड्रीम गर्ल" नाम की फिल्म में अभिनय किया था, जिसके बाद वह ड्रीम गर्ल के नाम से मशहूर हो गईं। उन्होंने फिल्मों में कॉमिक और ड्रैमेटिक दोनों तरह के रॉल्स किए हैं। इंडियन सिनेमा में उनके योगदान के लिए आंध्र प्रदेश सरकार ने उन्हें एनटीआर राष्ट्रीय पुरस्कार से भी सम्मानित किया था। आइए उनके जन्मदिन के मौके पर जानते हैं उनसे जुड़े कुछ इंट्रेस्टिंग फैक्ट:-

अपने समय में बॉलीवुड पर राज करने वाली हेमा मालिनी ने हिंदी में नहीं, बल्कि तमिल फिल्म से शुरुआत की, जिसका टाइटल 'इत्थु साथियम ’था।

वह अपने समय की सबसे अधिक कमाई करने वाली और सबसे सफल एक्ट्रेस में से एक हैं।

हेमा एकमात्र ऐसी एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने सभी पांच कपूर, राज कपूर, शम्मी कपूर, शशि कपूर, रणधीर कपूर और ऋषि कपूर के साथ रोमांस किया है।

धर्मेंद्र और हेमा मालिनी ने धर्म परिवर्तन करके इस्लाम काबुल कर लिया था, क्योंकि धर्मेंद्र पहले से शादीशुदा थे। धर्मेंद्र और हेमा की उम्र में 13 साल का अंतर है।

वह एक प्रोफेशनल भरतनाट्यम डांसर हैं और खुद का एक स्कूल चलाती हैं। जिसका नाम नाट्य विहार कलाकेंद्र नृत्य विद्यालय है।

बर्थडे गर्ल ने फिल्म 'सीता और गीता' के लिए अपना पहला फिल्मफेयर अवार्ड जीता जिसमें उन्होंने दोहरी भूमिका निभाई थी।

अकेले धर्मेंद्र के साथ हेमा ने 25 से अधिक फिल्मों में काम किया है।

Edited By

Akash sikarwar