कैट से अनुष्का तक अवॉर्ड नाइट में ग्लैमरस लुक में दिखीं बी-टाउन हॉटीज

3/29/2017 11:33:44 AM

मुंबई: मंगलवार रात हैलो! हेल ऑफ फेम अवॉर्ड्स के रेड कारपेट पर कई एक्ट्रैसस ने एंट्री की।कैटरीना कैफ, अनुष्का शर्मा, दिशा पाटनी, रेखा समेत बी-टाउन की कई पॉपुलर एक्ट्रेसेस इस इवेंट में पहुंची। 

इन दिनों सलमान खान के साथ फिल्म 'टाइगर जिंदा है' में बिजी कैटरीना यहां डिजाइनर संदीप खोसला और अबु जानी की रेड स्टैप लेस गाउन में दिखाई दीं। अनुष्का शर्मा ने यहां डस्की पिंक कलर की लेस गाउन पहनी, जिसे शरनजीत नंदवाना ने डिजाइन किया। दिशा पाटनी ने डिजाइनर स्वप्निल शिंदे की वेलवेट गाउन कैरी की। जबकि, रेखा को साड़ी लुक में देखा गया। 

हैलो अवॉर्ड्स के रेड कारपेट पर अमिताभ बच्चन नजर आए। शाहिद कपूर पत्नी मीरा राजपूत के साथ देखे गए। ऋतिक रोशन, आलिया भट्ट, वरुण धवन, ट्विंकल खन्ना, करन जौहर, उर्वशी रौतेला भी इवेंट में मौजूद रहे।