''पिया तू'' में हेलेन के साथ स्क्रीन शेयर करने वाले चीनू शिकारी का निधन, डायरेक्टर हृदय शेट्टी ने जताया दुख

1/6/2022 12:53:09 PM

मुंबई. फिल्म कारवां के गाने 'पिया तू' में एक्ट्रेस और डांसर हेलेन के साथ स्क्रीन शेयर कर चुके एक्टर चीनू शिकारी का 4 जनवरी को निधन हो गया। पवन झा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर चीकू शिकारी के निधन की जानकारी दी है।


पवन झा ने लिखा, "चीनू शिकारी, जिन्होंने हेलेन के साथ स्क्रीन पर पंचम दा के गाने "मोनिका ओ माय डार्लिंग " को लिप-सिंक किया, आज हम सब को छोड़कर दूसरी दुनिया के लिए रवाना हो गए हैं ... अपने अभिनय करियर के दौरान दिलचस्प किरदार निभाने के लिए उन्हें सिनेमा के इतिहास में हमेशा याद किया जाएगा।। फैंस इस पोस्ट को लाइक कर रहे हैं और दुख जाहिर कर रहे हैं।


इसके अलावा डायरेक्टर हृदय शेट्टी ने भी चीकू को याद करते हुए फेसबुक पर पोस्ट शेयर कर लिखा- "कल पंचम दा की पुण्यतिथि पर हमारे प्रिय चीनू चले गए .. पंचम दा के वोकल्स 'मोनिका ओह माय डार्लिंग' का चेहरा । बॉलीवुड ने मंगलवार, 4 जनवरी को एक रत्न, चीनू शिकारी को खो दिया। वह एक प्रसिद्ध नर्तक और कोरियोग्राफर थे, जिन्हें हेलेन के साथ उनके ट्रैक 'पिया तू' में देखा गया था। यह गाना फिल्म कारवां है।


बता दें पवन झा को भी यह जानकारी आईएफटीसीए के माध्यम से प्राप्त हुई। पिया तू के अलावा, चीनू शिकारी ने एप्रन मलक ना मायालु मानवी (1998), बेनी हुथो बार बार वर्से आवियो (1998) और ढोलो मारा मालक नंबर (1998) में भी काम किया।

Content Writer

Parminder Kaur