गुड न्यूज! राजू श्रीवास्तव के शरीर में बढ़ी हरकत, पत्नी शिखा का हाथ पकड़ बात करने की कोशिश कर रहे हैं काॅमेडियन

9/6/2022 8:43:21 AM

मुंबई:  मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की अच्छी सेहत को लेकर फैंस लगातार दुआएं कर रहे हैं। हर कोई यही चाहता है कि राजू जल्दी से ठीक हो जाएं। वहीं अब राजू की सेहत को लेकर एक ऐसी खबर आई है जिसे सुन आप सब झूमने लग जाएंगे। खबर है कि राजू श्रीवास्तव की सेहत में धीरे-धीरे सुधार आ रहा है। वह पत्नी का हाथ थाम बात करने की कोशिश कर रहे हैं। जी हां,आपने ठीक पढ़ा।

इस बात की जानकारी कॉमेडियन के मुख्य सलाहकार अजीत सक्सेना ने दी। अजीत सक्सेना ने कहा-राजू  भैया की हालत अब पहले से बेहतर है। उनके हाथ पैर हिलने लगे हैं। इतना ही नहीं, राजू भैया ने आंख खोलकर अपनी पत्नी शिखा श्रीवास्तव को देखा। उन्होंने भाभी (राजू की पत्नी) का हाथ छुआ और उन्हें दिलासा देते हुए यह कहने की कोशिश की कि वह जल्द ठीक हो जाएंगे।

अजीत सक्सेना ने आगे बताया कि पूर्व सांसद विनय कटियार ने भी उनसे राजू की सेहत से जुड़ी पूरी जानकारी ली है। उन्होंने बताया कि राजू की सेहत में तेजी से सुधार हो रहा है। अब लगता है कि राजू भैया जल्द ठीक होकर हमारे बीच फिर से हंसते-खिलखिलाते नजर आएंगे। 

 


बेटी के बोल सुन राजू के शरीर में हुई हरकत

बीते दिन ही खबर आई थी कि  बुखार के उतरने के बाद डॉक्टर्स ने बच्चों को राजू से मिलने की अनुमति दे दी है। परमीशन मिलते ही बेटी अंतरा, आईसीयू में राजू से मिलने पहुंची। उन्होंने पिता को देखते हुए कहा- पापा खें खोलो, कब तक यहां लेटे रहोगे। बेटी के यह बोल सुन, राजू की आंखों में हरकत हुई। हालांकि, डॉक्टर्स ने इस बात को मानने से इंकार कर दिया है। 

खैर राजू की सेहत में आए इस सुधार को देख ये कहना गलत नहीं होगा कि फैंस की दुआएं रंग भी ला रही हैं।फैंस को अब उस पल का इंतजार है जब उनके फेवरेट गजोधर भैया पूरी तरह से ठीक होकर अपने फैंस के बीच आ जाएं।

गौरतलब है कि राजू श्रीवास्तव 10 अगस्त से AIIMS में भर्ती हैं। वे होटल के जिम में वर्कआउट कर रहे थे। ट्रेडमिल पर एक्सरसाइज करते हुए उन्हें चेस्ट में दर्द हुआ था और वह बेहोश हो गए। राजू तभी से दिल्ली के AIIMS में डॉक्टर्स की कड़ी निगरानी में हैं। 

 

Content Writer

Smita Sharma