हाॅस्पिटल में भर्ती एक्ट्रेस शिखा मल्होत्रा ने मां संग शिखा ने शेयर की तस्वीर, लिखा-लोगों की दुआओं से ठीक....

12/23/2020 9:57:39 AM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर शाहरुख खान की फिल्म फैन में नजर आ चुकी शिखा मल्होत्रा हाल ही में गंभीर स्ट्रोक और पैरालिसिस का शिकार हो गई थीं। स्ट्रोक और पैरालिसिस की वजह से शिखा की दाहिने तरफ का शरीर काम करना बंद कर दिया था। इतना ही नहीं  वो अपने हाथ-पैर नहीं उठा पा रही थीं। वहीं अब हाल ही में शिखा ने अपने स्वास्थ्य को लेकर अपडेट किया है। शिखा ने हाॅस्पिटल से मां संग कुछ तस्वीरें शेयर की हैं।

तस्वीरों के साथ शिखा ने लिखा-'अपनी सुपर वुमन मां के साथ रिकवरी कर रही हूं। आप लोगों की असीम दुआओं और प्यार-सम्मान की वजह से सामान्य जिंदगी की ओर बढ़ रही हूं। आप सबसे विनम्र अनुरोध है कि मेरी डेब्यू हिंदी फीचर फिल्म कांचली जरूर देखें। फिल्म अल्ट्रा मूवी पार्लर पर रिलीज होगी। निर्देशन दैदीप्य जोशी का है। आपके सपोर्ट की जरूरत है। '

बता दें कि पैरालिटिक अटैक के बाद शिखा को मुंबई के कूपर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां से कुछ दिन बाद केईएम अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया। शिखा के शरीर के दाएं हिस्से पर पैरालिसिस अटैक हुआ था।

शिखा मल्होत्रा एक एक्ट्रेस होने के साथ-साथ एक सर्टिफाइड नर्स भी हैं। कोरोना महामारी में उन्होंने मुंबई के जोगेश्वरी स्थित 'हिंदू हृदय सम्राट ट्रोमा सेंटर' में एक नर्स के तौर पर मरीजों की सेवा की थी। इस बात के लिए उनकी काफी तारीफ हुई थी। मरीजों की सेवा करते हुए शिखा खुद भी कोरोना पॉजिटिव हो गई थीं। दो अक्टूबर को उन्होंने इस बात की जानकारी दी थी। 20 दिन बाद यानि 22 अक्टूबर को उन्हें अस्पताल से छुट्टी भी मिल गई थी। 

काम की बात करें शिखा मल्होत्रा ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत साल 2007 में की थी। उन्होंने पहली बार फिल्म 'द वर्ल्ड अनसीन' में काम किया था। 'फैन' के अलावा वह तापसी पन्नू के साथ फिल्म 'रनिंग शादी.कॉम' में नजर आई थीं।

Smita Sharma