बॉम्बे हाई कोर्ट ने पोर्नोग्राफी मामले में राज कुंद्रा की अग्रिम जमानत की सुनवाई 22 नवंबर तक की स्थगित

11/18/2021 9:47:47 AM

मुंबई. एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को मुंबई पुलिस ने अश्लील वीडियो बनाने के मामले में 19 जुलाई को गिरफ्तार कर लिया था। 2 महीने जेल में रहने के बाद राज को 21 सितंबर को जमानत दे दी गई थी। अब राज घर पर परिवार के साथ हैं। बीते दिनों राज और शिल्पा छुट्टियां मनाने गए थे जिसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। इसके बाद राज को मुंबई में बच्चों के लिए खिलौने खरीदते हुए भी स्पॉट किया गया था। अब कोर्ट ने पोर्नोग्राफी मामले में राज की अग्रिम जमानत की सुनवाई 22 नवंबर तक टाल दी है। 

PunjabKesari
न्यूज एजेंसी एएनआई के ट्वीट के अनुसार, 'बॉम्बे हाई कोर्ट ने एक पोर्नोग्राफी केस के सिलसिले में बिजनेसमैन राज कुंद्रा की अग्रिम जमानत की सुनवाई सोमवार (22 नवंबर) के लिए स्थगित कर दी है।' एएनआई का ये ट्वीट खूब वायरल हो रहा है।

PunjabKesari
बता दें मुंबई कोर्ट ने राज को पोर्नोग्राफी केस में 50 हजार रुपये के मुचलके पर जमानत दे दी। राज ने अपने आवेदन में दावा किया कि उन्हें 'बलि का बकरा' बनाया जा रहा है। अभियोजन पक्ष के पास आज तक एक भी सबूत नहीं है जो उन्हें कानून के तहत अपराध के साथ 'हॉटशॉट्स' एप को जोड़ सके। 

PunjabKesari
जानकारी के लिए बता दें हाल ही में शिल्पा और राज के मुंबई के बांद्रा पुलिस स्टेशन में धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया। दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कराकर 1.51 करोड़ रुपये की मांग की गई। शिल्पा ने सोशल मीडिया पोस्ट शेयर कर इस मामले पर रिएक्शन भी दिया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Parminder Kaur


Recommended News

Related News