ईशा अंबानी की शादी में पेट छिपाती दिखीं हेजल कीच, क्या जल्द देंगी खुशखबरी?

12/14/2018 1:08:30 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस हेजल कीच और क्रिकेटर युवराज सिंह की शादी को 2 साल पूरे हो चुके हैं। वहीं अब दोनों जिंदगी के नए और सबसे खूबसूरत पड़ाव पर कदम रखने जा रहे हैं। हाल ही में अब हेजल के प्रेग्नेंट होने की खबरें सामने आ रही हैं। 

दरअसल, हेजल पति युवराज के साथ ईशा अंबानी और आनंद पीरामल की शादी को अटेंड करने पहुंची थीं। इस दौरान वह अपना पेट छिपाते हुए नजर आईं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों और वीडियो को देख फैंस ये अंदाज लगा रहे हैं कि क्या सच में हेजल प्रेग्नेंट हैं।

हालांकि अभी तक इस बात की कोई आधिकारिक घोषणा नही हुई है।

खबरों के मुताबिक ईशा अंबानी और आनंद पीरामल की शादी में युवराज और हेजल को नए मेहमान के आने के बारे में बात करते देखा गया था। खबरों के मुताबिक दोनों जल्द ही इस बात का ऐलान कर सकते हैं।

बता दें कि हेजल कीच और युवराज सिंह की हाई प्रोफाईल शादी 30 नवंबर 2016 को जालंधर गुरुद्वारे में हुई थी। इसके बाद दोनों ने हिंदू-रीति-रिवाज से शादी की। शादी के दो फंक्शन दिल्ली में भी हुए थे। 

 

Neha