युवराज संग बांद्रा में स्पॉट हुई हेजल कीच, पति की बाहों में बाहें डाल दिए पोज

7/11/2019 5:46:15 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस और भारतीय पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह की पत्नी हेजल कीच शादी के बाद से ही बॉलीवुड से दूर हैं। हेजल भले ही फिल्म इंडस्ट्री से दूर हैं लेकिन सोशल मीडिया पर हमेशा एक्टिव रहती हैं। हालांकि, हेजल को पति संग पार्टी और इवेंट में देखा जाता है। हाल ही में एक्ट्रेस हेजल कीच को पति युवराज सिंह के साथ बांद्रा में स्पट किया गया। इस दौरान दोनों पति-पत्नी ने मीडिया को जमकर पोज दिए।

 

 

लुक की बात करें को इस समय युवी कैजुअल लुक में नजर आए। वहीं हेजल ने डेनिम प्लाजो पैंट के साथ व्हाइट शर्ट पहनी हुई थी। साथ में उन्होंने रेड कलर का बैग कैरी किया हुआ था। तस्वीरों में हेजल ने पति संग बाहों में बाहें डाल पोज दिए। 

 


बता दें कि हेजल और युवराज की 2016 में लव मैरिज हुई थी। इस कपल की शादी चंडीगढ़ में सिख रीति-रिवाजों से हुई थी। शादी में दोनों के करीबी रिश्तेदार और दोस्त पहुंचे थे।

 

 

इसके बाद दोनों ने एक शानदार रिसेप्शन पार्टी भी दी थी। काम की बात करें तो हेजल सलमान खान और करीना कपूर के साथ फिल्म 'बॉडीगार्ड' में नजर आ चुकी हैं। फिल्मों में आने से पहले हेजल कीच मॉडलिंग करती थीं। साथ ही हेजल ने कई फिल्मों में आइटम नंबर भी किया है। 

 

Konika