पहले से काफी बदल गई है हेजल कीच, बिना मेकअप के ऐसी तस्वीरें आई सामने

6/26/2019 1:31:41 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस और भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह की पत्नी हेजल कीच शादी के बाद से ही बॉलीवुड से दूर हैं। मगर हेजल को पार्टी और इवेंट में अक्सर स्पॉट किया जाता है। हेजल भले ही फिल्म इंडस्ट्री से दूर हैं लेकिन आए दिन वह स्पॉट हो जाती है। ऐसे ही हाल ही में हेजल को जुहू में स्पॉट किया गया।

 

 

इस दौरान उन्होंने टॉप के साथ जैगिंग पहनी हुई थी। तस्वीरों में हेजल का लुक काफी बदला हुआ है और वह बिना मेकअप के नजर आ रही है। हेजल पहले से कई ज्यादा मोटी हो गई है। यहां उन्होंने मीडिया को कई पोज दिए। 

 

 

प्रग्नेंट होने की खबरें 

हाल ही में हेजल को चचेरी भाभी के बेबी शॉवर में देखा गया था। इस दौरान हेजल ब्लू कलर की ड्रेस में बेहद सिंपल और ग्लैमरस अंदाज में नजर आ रही थी। हेजल की इन तस्वीरों के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि हेजल प्रेग्नेंट हैं।

 

 

जी हां, तस्वीरों में उनका बेबी बंप साफ नजर आ रहा था। इतना ही जब वो अपनी भाभी के बेबी बंप को किस कर रही थी तो वो काफी ध्यान से झूकती हुई नजर आ रही थी।

 

 

सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें वायरल होते ही यूजर्स ने उनको कमेंट करते हुए लिखा कि 'आप भी प्रेग्नेंट लग रही हैं।' हालांकि, अभी तक हेजल और युवराज ने पेरेंट्स बनने की गुड न्यूज फैंस के साथ शेयर नहीं की है। 


Konika