शादी के बाद ऐसी दिखने लगी है ये एक्ट्रेस, पति युवराज संग एयरपोर्ट पर हुईं स्पॉट

1/13/2019 3:37:11 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस हेजल कीच और क्रिकेटर युवराज सिंह की शादी को 2019 में तीन साल पूरे हो जाएंगे। हेजल कई बार पति के साथ स्पॉट हुई है। अब एक बार फिर हेजल पति युवराज संग एयरपोर्ट पर नजर आई।

 

इस दौरान जहां युवराज कैजुअल लग रहे थे, वहीं हेजल ने ब्लैक टॉप के उपर डेनिम जैकेट वियर की हुई थी। हमेशा की तरह वह बेहद ही खूबसूरत लग रही थी। लेकिन सामने आई तस्वीरों में हेजल पहले से कहीं ज्यादा मोटी भी लग रही थी। 

 


प्रग्नेंट होने की खबरें 

दुनिया के सबसे आमिर आदमी यानी मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की शादी में हेजल पति युवराज संग पहुंची थी। इस दौरान वह अपना पेट छिपाते हुए नजर आईं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों को देख फैंस ये अंदाज लगा रहे थे कि क्या सच में हेजल प्रेग्नेंट हैं।

 


हालांकि अभी तक इस बात की कोई आधिकारिक घोषणा नही हुई है। खबरों के मुताबिक ईशा अंबानी और आनंद पीरामल की शादी में युवराज और हेजल को नए मेहमान के आने के बारे में बात करते देखा गया था। खबरों के मुताबिक दोनों जल्द ही इस बात का ऐलान कर सकते हैं।

 

 

बता दें कि हेजल कीच और युवराज सिंह की हाई प्रोफाईल शादी 30 नवंबर 2016 को जालंधर गुरुद्वारे में हुई थी। इसके बाद दोनों ने हिंदू-रीति-रिवाज से शादी की। शादी के दो फंक्शन दिल्ली में भी हुए थे। 

 

Konika