पति युवराज संग ग्रीस में क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं हेजल, रोमांटिक तस्वीरें आईं सामने

6/2/2019 10:31:30 AM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस हेजल कीच इन दिनों पति युवराज सिंह के साथ ग्रीस में हाॅलीडे एंजाॅय कर रही है। इस दौरान की तस्वीरें हेजल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। तस्वीरों में दोनों एक-दूसरे का साथ टाइम स्पेंड करते नजर आ रहे हैं।

तस्वीरों में दोनों की जबरदस्त बाॅन्डिंग देखने को मिल रही है। दोनों ने सैंटोरिनी की सड़कों से लेकर समंदर के नजारों का मजा लिया।

फैंस दोनों की इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

 

प्रेग्नेंसी की आईं थीं खबरें

हाल ही में हेजल को चचेरी भाभी के बेबी शॉवर में देखा गया था। इस दौरान हेजल ब्लू कलर की ड्रेस में बेहद सिंपल और ग्लैमरस अंदाज में नजर आ रही थी। हेजल की इन तस्वीरों के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि हेजल प्रेग्नेंट हैं।

जी हां, तस्वीरों में उनका बेबी बंप साफ नजर आ रहा था। इतना ही जब वो अपनी भाभी के बेबी बंप को किस कर रही थी तो वो काफी ध्यान से झूकती हुई नजर आ रही थी।

सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें वायरल होते ही यूजर्स ने उनको कमेंट करते हुए लिखा कि 'आप भी प्रेग्नेंट लग रही हैं।' हालांकि, अभी तक हेजल और युवराज ने पेरेंट्स बनने की गुड न्यूज फैंस के साथ शेयर नहीं की है। 

बता दें कि हेजल और युवराज ने 2016 में शादी की थी। इसके पहले दोनों लंबे समय तक रिलेशिप में रहे।शादी से पहले दोनों को अक्सर साथ में स्पॉट किया गया था। हेजल काफी समय से हिंदी फिल्मों से दूर चल रही हैं। उन्होंने आखिरी बार मैक्सिमम फिल्म में आइटम सॉन्ग किया था। हेजल कीच बॉलीवुड में एंट्री करने से पहले मशहूर फिल्म सीरीज 'हैरी पॉटर' में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट काम कर चुकी हैं।

Smita Sharma