अंबानी की दिवाली पार्टी में युवी संग छाईं हेजल, ट्रेडिशनल लुक में दिखीं स्टनिंग

10/25/2019 12:01:29 PM

मुंबई: देश भर में दीपावली की की धूम मची है। आम लोगों के साथ साथ बाॅलीवुड इंडस्ट्री भी इस त्योहार का इंतजार कर रही हैं। हर बार की तरह इस बार भी अंबानी खानदान ने ग्रैंड दिवाली पार्टी रखी। इस बार की दीपावली अंबानी परिवार के लिए बहुत खास थी। ऐसा इसलिए क्योंकि शादी के बाद बहू श्लोका मेहता की अंबानी परिवार के साथ यह पहली दिवाली है।

इतना ही नहीं मुकेश अंबानी की लाडली ईशा की भी शादी के बाद यह पहली दिवाली पार्टी थी। धनतेरस से ठीक एक दिन पहले मुकेश अंबानी और नीता अंबानी ने अपने घर पर दिवाली पार्टी का आयोजन किया।

इस पार्टी में बिजनेसमैन के अलावा, बॉलीवुड और क्रिकेट से जुड़े सितारे पहुंचे। लेकिन भारतीय पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह और उनकी एक्ट्रेस पत्नी हेजल कीच ने इस खास मौके पर पहुंचकर सारी महफिल लूट ली। इस दौरान हेजलब्लैक वन शोल्डर क्राॅप और लाइट ब्लू लंहगे में बेहद ग्लैमरस नजर आईं।

इसके साथ मिनिमल मेकअप और डार्क रेड लिपस्टिक उनके लुक को चार-चांद लगा रहे हैं। वहीं युवराज ब्लैक कुर्ते पजामे में हैंडसम दिखे। पार्टी में हेजल ने पति युवराज संग मुस्कुराते हुए मीडिया कैमरा को पोज दिए। तस्वीरों में उनकी खूबसूरती देखते ही बन रही है। हेजल और युवराज की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं, जिन्हें फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। 

बता दें कि हेजल और युवराज की 2016 में लव मैरिज हुई थी। इस कपल की शादी चंडीगढ़ में सिख रीति-रिवाजों से हुई थी। शादी में दोनों के करीबी रिश्तेदार और दोस्त पहुंचे थे। इसके बाद दोनों ने एक शानदार रिसेप्शन पार्टी भी दी थी। 

वर्कफ्रंट की बात करें तो हेजल सलमान खान और करीना कपूर के साथ फिल्म 'बॉडीगार्ड' में नजर आ चुकी हैं। फिल्मों में आने से पहले हेजल कीच मॉडलिंग करती थीं। 

 

 

Smita Sharma