शिबानी को अंकिता से पंगा लेना पड़ा महंगा, हेटर्स ने विकिपीडिया पेज से छेड़छाड़ कर बदल दी जिंदगी की कहानी
9/11/2020 5:53:44 PM
मुंबई. दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत केस में रिया चक्रवर्ती तो एनसीबी ने मंगलवार को ड्रग्स मामले में गिरफ्तार कर लिया है। जिसका बॉलीवुड स्टार्स विरोध कर रहे हैं और टीवी स्टार्स समर्थन कर रहे हैं। जिस कारण से बॉलीवुड और टीवी स्टार्स आमने-सामने आ गए हैं। हाल ही में रिया की बेस्ट फ्रेंड शिबानी दांडेकर ने गिरफ्तारी का विरोध करते हुए सुशांत की एक्स गर्लफेंड अंकिता लोखंडे को खूब खरीखोटी सुनाई है।
शिबानी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर आरोप लगाया अंकिता लोखंडे फेम पाने के लिए ये सब कर रही है। क्योंकि ये कभी अपने और सुशांत के रिश्ते को संभाल नही पाई। सुशांत के फैंस को यह बात बिल्कुल पंसद नही आई और उन्होंने शिबानी को ट्रोल करना शुरू कर दिया।
हाल ही में कुछ हेटर्स ने शिबानी के विकिपीडिया पेज से छेड़छाड़ कर डाली है। विकिपीडिया पेज पर शिबानी के बारे में कई गलत शब्दों का इस्तेमाल किया गया है। विकिपीडिया पेज पर लिखा गया था कि शिबानी दांडेकर एक भारतीय फ्लॉप सिंगर, एक्ट्रेस, एंकर और गोल्ड डिगर हैं। विकिपीडिया पेज में आगे लिखा गया है शिबानी ने अपने फ्लॉप करियर की शुरुआत अमेरिकन टेलीविजन के एक शो से की थी। भारत आने के बाद उनको एक अमीर लड़के की तलाश थी जो उनको फेम दिला सके। ऐसे में शिबानी ने बी-ग्रेड एक्टर फरहान अख्तर को डेट करना शुरु कर दिया।
बता दें अंकिता ने भी शिबानी के इस बयान का एक लंबा-चौड़ा पोस्ट शेयर कर करारा जवाब दिया। अंकिता ने कहा उन्हें मुझे एक टीवी अदाकारा होने पर गर्व है।And this is what I got when I search Shibani Dandekar on the wikipedia 👇 #WarriorsRoar4SSR pic.twitter.com/PvbSm91zFw
— Shruti Tyagi (@shrutit02) September 10, 2020