सोनाक्षी सिन्हा संग सलमान खान की सीक्रेड वेडिंग!! शेरवानी में दिखे भाईजान तो मांग में सिंदूर सजाए दिखीं शत्रुघ्न सिन्हा की लाडली, जानिए क्या है सच

3/2/2022 11:07:27 AM

मुंबई: बाॅलीवुड के भाईजान सलमान खान फिल्म इंडस्ट्री के सबसे फेमस और दमदार सुपरस्टार में से एक हैं। जहां उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सभी रिकॉर्ड तोड़ती हैं। वहीं अपने रिलेशनशिप को लेकर भी वह हमेशा चर्चा में रहती हैं। सलमान खान का नाम अब तक इंडस्ट्री की कई हसीनाओं से जुड़ा लेकिन  56 के एक्टर आज भी कुंवारे हैं। उनसे अक्सर उनकी शादी को लेकर सवाल किए जाते हैं जिन्हें वह मुस्कुराते हुए टाल देते हैं।

इसी बीच इंडस्ट्री के मॉस्ट एलिजिबल बैचलर की एक वायरल तस्वीर वायरल हो रही है। तस्वीर में सलमान खान और सोनाक्षी सिन्हा दिख रहे हैं। कहा जा रहा है कि दोनों ने गुपचुप तरीके से शादी की है।

तस्वीर में सलमान खान शेरवानी में दिख रहे हैं। वहीं  सोनाक्षी की मांग में सिंदूर भरा नजर आ रहा है। सलमान और सोनाक्षी की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही है। लेकिन हम आपको बता दें कि  सलमान की शादी की ये तस्वीर  फोटोशॉप की गई हैं। सलमान और सोनाक्षी ने शादी नहीं की है।

बता दें कि खुद को सिंगल बताने वाले सलमान खान अक्सर उनकी दोस्त यूलिया वंतूर के साथ देखा जाता है। इसलिए अटकलें तेज हैं कि सलमान और यूलिया रिलेशनशिप में हैं।

वहीं सोनाक्षी का नाम जहीर इकबाल से जोड़ा जा रहा है। हालांकि, सोनाक्षी ने जहीर के साथ रिलेशनशिप से इंकार किया। दबंग गर्ल ने अपने एक इंटरव्यू में कहा कि वो जहीर के साथ रिलेशन में नहीं है। जहीर केवल उनका अच्छा दोस्त है। जब दोनों किसी और के साथ रिलेशन में हैं तो ये शरारत किसी फैंस ने की होगी। 

वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान के हाल ही मेंदुबई गए थे, जहां पर सलमान खान ने 'द-बैंग द टूर-रिलोडेड’ में सई मांजरेकर, सोनाक्षी सिन्हा समेत कई स्टार्स के साथ परफॉर्म  किया। अपकमिंग प्रोजैक्ट की बात करें तो सलमान  'टाइगर 3', 'कभी ईद कभी दिवाली' और 'बजरंगी भाईजान 2' जैसी फिल्मों में दिखेंगे।


 

Content Writer

Smita Sharma