बिग बाॅस फेम सपना चौधरी के घर गूंजी बेटे की किलकारी, जनवरी में इस शख्स से की थी शादी

10/7/2020 8:27:06 AM

मुंबई: हरियाणवी डांसर और बिग बॉस 11 की कंटेस्टेंट रह चुकी सपना चौधरी के घर हाल ही में खुशियों ने दस्तक दी है। सपना के घर नन्हें बच्चे की किलकारी गूंजी है। सपना चौधरी ने बेटे को जन्म दिया है। मां -बेटा दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं।  उनके पति वीर साहू ने सोशल मीडिया पर ये गुडन्यूज शेयर की। वैसे सपना चौधरी ने अपनी शादी और प्रेग्नेंसी को अब तक छुपाए रखा। 

Bollywood Tadka

 

सपना के वीर साहू संग रिलेशन में होने और शादी करने की खबरें तो थीं। लेकिन इसकी कभी पुष्टि नहीं की गई। वहीं अब खबरें हैं कि सपना ने इसी साल जनवरी में वीर साहू के साथ शादी रचाई थी।  

PunjabKesari

वीर के परिवार में किसी की मौत होने की वजह से उनकी शादी को गुप्त रखा गया था. फिलहाल खुद सपना की फैमिली और वीर की फैमिली परिवार में नन्हे मुन्ने के आने से खुश है। सपना को मां बनने पर उनके फैंस बधाईयां दे रहे हैं।

PunjabKesari

वीर के बारे में बात करें तो वे खुद एक परफ़ॉर्मर है और सपना को उनके काम के लिए सपोर्ट करते हैं। वीर खुद भी एक सिंगर और एक्टर हैं। पिछले चार साल से सपना के साथ उनका रिलेशन था जो अब शादी में बदला।

 

सपना अपने स्टेज शोज और इंटरनेट के वीडियोज से देशभर में मशहूर हैं। तेरी आंख्या का यो काजल उनका लोकप्रिय डांस गाना है। सपना ही फिल्म 'दोस्ती के साइड इफेक्टस' में नजर आईं थीं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Smita Sharma


Recommended News

Related News