Pic: राजकुमार-पत्रलेखा की रिस्पेशन पार्टी में पहुंचे हरियाणा के मुख्यमंत्री, गोल्डन साड़ी, मांग में सिंदूर शादी के बाद कुछ यूं नजर आईं Mrs.Rao

11/16/2021 10:14:35 AM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर राजकुमार राव ने 15 नवंबर को लाॅन्ग गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस पत्रलेखा संग शादी रचाई। कपल ने अपनी शादी को काफी सीक्रेट रखा गया था मगर शादी और उससे जुड़े फंक्शन की काफी तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं। राजकुमार राव ने परिवार और कुछ दोस्तों के बीच चंडीगढ़ में सात फेरे लिए। कपल की शादी चंडीगढ़ के द ओबेरॉय सुखविलास स्पा रिजॉर्ट में हुई। कपल की शादी की तस्वीरें इंटरनेट पर काफी वायरल हो रही हैं।

PunjabKesari

वहीं शादी के बाद राजकुमार और पत्रलेखा का रिसेप्शन रखा गया। रिसेप्शन में फिल्म इंडस्ट्री के सिलेब्स के अलावा कई राजनेता भी शामिल हुए जिसमें हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर भी मौजूद थे।

PunjabKesari

रिसेप्शन पार्टी में राजकुमार ब्लैक फाॅर्मल सूट में हैंडसम दिखे। वहीं पत्रलेखा गोल्डन साड़ी में बला की खूबसूरत दिखीं। मिनिमल मेकअप, माथे पर बिंदी, ब्राउन लिपस्टिक, हैवी नेकलेस और ईयरिंग्स राजकुमार राव की दुल्हनिया के लुक को परफेक्ट बना रहा है। सीएम मनोहर लाल खट्टर ने ट्वीट पर तस्वीर शेयर कर लिखा-'चंडीगढ़ में बॉलीवुड के प्रसिद्ध एक्टरराजकुमार राव और पत्रलेखा के विवाह समारोह में शामिल होकर वर-वधू को आशीर्वाद और सफल वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Delhi Times (@delhi.times)

 

रिसेप्शन में SRK के गानों पर जमकर नाचे राजकुमार राव

इस फंक्शन का एक वीडियो सामने आया है जिसमें राजकुमार राव स्टेज पर शाहरुख खान के सुपरहिट गाने 'दिल से रे' पर डांस करते नजर आ रहे हैं। बाद में पत्रलेखा ने भी स्टेज पर राजकुमार राव को जॉइन किया। इस दौरान राजकुमार राव ने माइक लेकर खुद भी शाहरुख खान की फिल्मों के अपने कुछ फेवरिट गाने गाए। पत्रलेखा ज्यादा समय तक स्टेज पर नहीं रहीं और बाद में अपनी फ्रेंड्स हुमा कुरैशी, अदिति राव हैदरी और अन्य परिवार के लोगों के पास जाकर बैठ गईं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by RajKummar Rao (@rajkummar_rao)

 

11 साल के प्यार दोस्ती और रोमांस के बाद

शादी की तस्वीरें शेयर करते हुए राजकुमार राव ने में लिखा- 'आखिरकार 11 साल के प्यार, दोस्ती, रोमांस और मस्ती के बाद... मैंने अपनी सबकुछ, के साथ शादी की है। मेरे सोलमेट, मेरी सबसे अच्छी दोस्त, मेरा परिवार। आज मेरे लिए तुम्हारा पति कहलाने से बड़ी कोई खुशी नहीं है। हमेशा और उसके बाद के लिए भी...' इसके साथ ही उन्होंने दिल का इमोजी बनाया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News