हरियाणवी छोरे ने Google से ढूंढा अक्षय कुमार के घर का पता, फिर आधी रात किया कुछ ऐसा

2/7/2019 5:55:06 PM

मुंबई: कई लोग बॉलीवुड सितारों के इतने बड़े फैन होते है कि उनके लिए वह कुछ भी कर सकते है। एेसा ही कुछ अक्षय कुमार के एक फैन ने किया है। हरियाणा का रहने वाला अंकित गोस्वामी अक्षय से मिलना चाहता था। मिलने के लिए वह मुंबई आ गया और जो उसने यहां आकर किया वह हैरान कर देने वाला था। दरअसल, अंकित ने गूगल से एक्टर का पता ढूंढा और सोमवार की देर रात को जब वह उनके घर में घुसने की कोशिश करने लगा तब सुरक्षा गार्ड ने उसे पकड़ लिया। पुलिस उपायुक्त परमजीत सिंह दहिया ने बताया कि जुहू पुलिस ने उससे पूछताछ की और मंगलवार को उसे गिरफ्तार कर लिया। उसकी उम्र 20 साल के आसपास होगी। उस पर अनधिकार प्रवेश का मामला दर्ज किया गया है। वह न्यायिक हिरासत में है।   

 

 

अक्षय के काम की बात करें तो वह जल्द ही फिल्म 'केसरी', 'हाउसफुल' 4 और 'सूर्यवंशी' में नजर आएंगे। 

Konika