मिस्ट्री गर्ल संग स्पाॅट हुए हर्षवर्धन कपूर, बैकलेस टाॅप और हाथ में सिगरेट देख यूजर्स बोले-वाह अनिल कपूर की बहू तो....

3/29/2022 2:51:49 PM

मुंबई. एक्टर अनिल कपूर ने बॉलीवुड में अच्छी पहचान बनाई है। एक्टर ने एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी हैं। अनिल 60 की उम्र में भी काफी यंग नजर आते हैं। एक्टर काम के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। एक्टर की दो बेटियों सोनम कपूर और रिया कपूर की शादी हो चुकी है। एक्टर के बेटे हर्षवर्धन कपूर अभी कुंवारे हैं। हाल ही में हर्षवर्धन को एक लड़की के हाथ में हाथ डाले स्पॉट किया गया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

PunjabKesari
वीडियो में हर्षवर्धन ब्लैक एंड व्हाइट शर्ट और डेनिम शॉर्ट्स में नजर आ रहे हैं। इसके साथ हर्षवर्धन ने चश्मा लगाया हुआ है। वहीं हर्षवर्धन के साथ जो लड़की है वह प्रिंटेड क्रॉप टॉप और व्हाइट ट्राउजर में नजर आ रही है। चश्मे और लो बन से लड़की ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। दोनों हाथ में हाथ डाल कर चलते हुए दिखाई दे रहे हैं। हर्षवर्धन के साथ जो लड़की है वो सिगरेट पीते हुए एक्टर से बातें कर रही है। पेपराजी दोनों को रोकने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन रूक ही नहीं रहे हैं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोग ये जानने की कोशिश कर रहे हैं कि हर्षवर्धन के साथ ये मिस्ट्री गर्ल कौन है। कुछ लोग इस लड़की को हर्षवर्धन की दोस्त कह रहे हैं और कुछ इसे कपूर खानदान की बहू कह रहे हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

PunjabKesari

PunjabKesari

काम की बात करें तो हर्षवर्धन ने साल 2015 में फिल्म 'बॉम्बे वेलवेट' से बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर से करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद एक्टर ने फिल्म 'मिर्जया' से एक्टिंग डेब्यू किया। ये फिल्म कुछ खास नहीं चली। इसके अलावा हर्षवर्धन 'भावेश जोशी' और 'एके वर्सेज एके' में भी काम कर चुके हैं। 
PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Parminder Kaur


Recommended News

Related News