किम शर्मा के साथ ब्रेकअप के डेढ़ साल बाद हर्षवर्धन राणे ने तोड़ी चुप्पी, कहा-इसके लिए मेरा DNA जिम्मेदार

10/30/2020 5:28:37 PM

मुंबई. बॉलीवुड एक्टर हर्षवर्धन राणे एक्ट्रेस किम शर्मा के साथ अपने रिश्ते को लेकर खूब चर्चा में रहे थे। दोनों ने 2019 में ब्रेकअप कर लिया था। ब्रेकअप के बाद हर्षवर्धन ने इस बारे में कोई बात नही की थी। हाल ही में हर्षवर्धन ने इस पर अपनी चुप्पी तोड़ी है और एक इंटरव्यू में इस बारे में बात की है।

PunjabKesari
इस बारे में बात करते हुए हर्षवर्धन ने कहा-''स्पष्ट रूप से इंकार करने के लिए कुछ भी नहीं है, हम हर जगह देखे जाते हैं। हमने अब तक कुछ भी छिपाकर नहीं रखा है।'' दोनों कुछ समय के लिए साथ थे, लेकिन यह रिश्ता पिछले साल खत्म हो गया।

PunjabKesari
हर्षवर्धन ने आगे कहा- 'हां अब हम साथ नहीं हैं। मेरे डीएनए के साथ कुछ तो गलत है। यह बिल्कुल साफ है, क्योंकि बीते 12 सालों तक मैं सिंगल रहा और यह बिना किसी कारण के हुआ। मैंने उसे डेट किया और वह इस दुनिया की सबसे मजेदार इंसान है। मुझे लगता है कि ये मेरे DNA में है। रंग दे बसंती में एक डायलॉग है आजादी मेरी दुल्हन है, वैसे ही सिनेमा मेरी दुल्हन है।'

PunjabKesari
बता दें हर्षवर्धन और किम का ब्रेक अप्रैल-2019 में हुआ था। हर्षवर्धन ने सोशल मीडिया पर एक अजीबो-गरीब पोस्ट कर किम से अपने ब्रेकअप का ऐलान किया था। हर्षवर्धन लिखा था, शुक्रिया महान आत्मा। यह अमेजिंग था और भी बहुत कुछ। भगवान तुम्हारा भला करे और मेरा भी। बाय।"

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Smita Sharma


Recommended News

Related News