पटाखे न जलाने पर राय देकर लोगों के निशाने आए हर्षवर्धन कपूर, यूजर ने पिता अनिल कपूर की तस्वीर शेयर कर किया ट्रोल

11/5/2021 4:58:12 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. 4 नवंबर को दीवाली का त्योहार खूब धूमधाम से सेलिब्रेट किया गया। हालांकि इससे पहले पटाखे चलाने को लेकर खूब बहस छिड़ी रही, इसके बावजूद भी खूब धूम-धड़ाका हुआ। इसी बीच  एक्टर अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन दिवाली पर पटाखे न जलाने की अपील को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गए, लेकिन विवाद बढ़ने के बाद हर्षवर्धन ने अपना ट्वीट डिलीट कर दिया।

PunjabKesari

 

हर्षवर्धन ने पटाखे जलाने को गलत बताते हुए एक ट्वीट किया था कि लोग हर जगह पटाखे जला रहे हैं, जिससे मेरे पैट्स को परेशानी हो रही है। साथ ही यह वातावरण के लिए भी काफी नुकसानदायक है, मैं इन्हीं कारणों की वजह से सांस्कृतिक चीजों को नहीं मानता। इसी बीच एक यूजर ने उनके पिता अनिल कपूर की पटाखे जलाते हुए तस्वीर वायरल कर दी, जिसके बाद हर्षवर्धन ट्रोल होने लग गए।

PunjabKesari

 

यूजर ने हर्षवर्धन को ट्रोल करते हुए एक तस्वीर शेयर की, जिसमे अनिल कपूर पटाखे जला रहे हैं, जिसमें उनके साथ सोनम कपूर और हर्ष वर्धन उनके पास खड़े हैं। तस्वीर के साथ यूजर ने लिखा- यह सच है, हम सभी इसके खिलाफ हैं, लेकिन यह तस्वीर में कौन है। हर्षवर्धन इसका जवाब देने से पीछे नहीं हटे उन्होंने अपनी सफाई में यह साफ किया कि यह तस्वीर पिछले साल की है, हम और चीज सीख रहे हैं और बेहतर हो रहे हैं।

 

लेकिन हर्षवर्धन पर यह ट्वीट भारी पड़ता नजर आया, जिससे बचते हुए उन्होंने ट्वीट डिलीट कर दिए लेकिन इसके बाद हर्षवर्धन को और ज्यादा ट्रोल किया जाने लगा। 
काम की बात करें तो हर्षवर्धन जल्द ही अभिनव बिंद्रा की बायोपिक में नजर आएंगे। इस फिल्म में वह पिता अनिल कपूर के साथ दिखाई देंगे।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News