हिट परिवार के इस फ्लॉप बेटे ने गुदवाए हैं बहनों के नाम से टैटू, 1 घंटे में 15 हजार लाइक्स से चर्चा में

9/3/2019 7:59:55 PM

बॉलीवुड तड़का टीम। एक्टर हर्षवर्धन कपूर ने सोमवार सोशल मीडिया के माध्यम से शेयर करके अपने दो नए टैटू दिखाए। इंस्टाग्राम पर पोस्ट की गई एक तस्वीर में एक्टर को अपनी दोनों बहनों के नाम रिया और सोनम कपूर के नाम के साथ देखा जा सकता है। उनकी इस पोस्ट को एक घंटे में 15000 लोगों ने पसंद किया गया है। कमेंट बॉक्स में उनके फैंस उनकी तारीफ़ करते नहीं थक रहे हैं। एक फैन ने कमेंट में लिखा है 'भाई हो तो ऐसा।' वहीँ दूसरी तरफ एक फीमेल फैन ने लिखा है 'मुझे तुम्हारे जैसा भाई चाहिए।'

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

V taper #mondaymotivation @sonamkapoor @rheakapoor

A post shared by Harsh Varrdhan Kapoor (@harshvarrdhankapoor) on Sep 2, 2019 at 1:12am PDT

हर्षवर्धन एक्टर अनिल कपूर और उनकी पत्नी सुनीता के बच्चों में सबसे छोटे और इकलौते बेटे हैं। रिया एक प्रोड्यूसर हैं, सोनम फेमस फिल्म एक्ट्रेस हैं। भाई-बहन अक्सर सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के बारे में पोस्ट करते रहते हैं। ये तिकड़ी करण के साथ कॉफी के एक एपिसोड में एक साथ दिखाई दी थी। एपिसोड के दौरान, अनिल ने अपने तीन बच्चों के लिए एक वीडियो संदेश भेजा। उन्होंने हर्षवर्धन को "तीनों के प्रति संवेदनशील, परिपक्व और बुद्धिमान" कहा। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Delighted about my collaboration with @hm #HMxMyntra #HMOnTheGo Shot by: @ishaannair7

A post shared by Harsh Varrdhan Kapoor (@harshvarrdhankapoor) on Aug 20, 2019 at 5:25am PDT

हर्षवर्धन दो फिल्मों 'मिर्ज़्या' और 'भावेश जोशी सुपरहीरो' में दिखाई दिए हैं। दोनों ही बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हुई। उन्होंने निशानेबाज अभिनव बिंद्रा की एक बायोपिक में दिखाई देने के लिए साइन किए हैं लेकिन प्रोजेक्ट कई महीनों से अटका हुआ है। 

Smita Sharma