ऑनस्क्रीन मां को डेट कर रहा हैं ये एक्टर, इंटरव्यू में किया खुलासा

3/14/2020 5:58:09 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. टीवी एक्टर हर्षद अरोड़ा इन दिनों अपने टीवी सीरियल 'तेरा क्या होगा आलिया'को लेकर काफी सुर्खियों बटोर रहे हैं। इसके साथ ही एक्टर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में आ गए  हैं। खबरें हैं कि हर्षद ऑनस्क्रीन मां अर्पणा कुमार को डेट कर रहे हैं।


हाल ही में एक इंटरव्यू में हर्षद ने इस बात का खुलासा किया हैं वह लंबे समय से अर्पणा कुमार को डेट कर रहे हैं लेकिन, दोनों ने अभी कर भी शादी नहीं की है। मांग के सिंदूर के बारे में बात करते हुए एक्टर ने कहा अर्पणा की मांग का सिंदूर केवल मेकअप है जो उनके शो के लिए लगाया गया था।


कुछ दिन पहले अर्पणा ने होली के मौके पर एक तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर में टीवी का जोड़ा होली मनाते हुए नजर आ रहा था। इस बीच फैंस की निगाह अर्पणा कुमार की मांग में लगे सिंदूर पर चली गई।जिसके बाद फैंस हर्षद से उनकी शादी के बारे में तरह-तरह के सवाल कर रहे हैं। तस्वीर को देखने के बाद फैंस को लग रहा है कि, हर्षद अरोड़ा ने अर्पणा से चोरी छिपे शादी रचा ली है। अब हर्षद ने ही इस राज पर से पर्दा हटा दिया है।


काम की बात करें तो अर्पणा  'बेहद' और 'मायावी मलिंग' टीवी सीरियल में काम कर चुके हैं। 'मायावी मलिंग' में अर्पणा ने हर्षद की मां का किरदार निभाया था। इन दिनों हर्षद  'तेरा क्या होगा आलिया'में नजर आ रहे हैं।


बता दें अर्पणा  नागिन 4 का भी हिस्सा हैं। वह पारेख परिवार की बहू का किरदार निभा रही हैं जो नागमणी पाने के लिए किसी भी हद तक जाने के लिए तैयार है। 

Edited By

suman prajapati