''हैरी पॉटर'' फेम राॅबी कोल्ट्रेन का निधन, 72 की उम्र में ली अंतिम सांस

10/15/2022 7:54:10 AM

मुंबई: 'हैरी पॉटर' में रूबीयस हैग्रिड का रोल निभाने वाले दिग्गज एक्टर  राॅबी कोल्ट्रेन का निधन हो गया है। उन्होंने 72 की उम्र में हाॅस्पिटल में अंतिम सांस ली। रॉबी के निधन की पुष्टि उनकी एजेंसी ने की।Robbie Coltrane की एजेंट बेलिंडा ने इस संबंध में बयान जारी कर पुष्टि की और बताया कि एक्टर का निधन हॉस्पिटल में हुआ। रॉबी के निधन से उनकी बहन एनी रे, उनके बच्चों और मां पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पूरे हॉलीवुड में मातम छा गया है।


हालांकि अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि रॉबी कोल्ट्रेन हाॅस्पिटल में कब से एडमिट थे और किस वजह से थे। उनकी मौत किस वजह से हुई। रॉबी की एजेंट ने जारी किए गए बयान में कहा- रॉ'बी एक कमाल के टैलेंट थे। बेस्ट एक्टर के लिए लगातार तीन बार बाफ्टा अवॉर्ड जीतने की वजह से उनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में भी जर्ज था।

उन्हें 'हैरी पॉटर' की फिल्मों में हैग्रिड के रूप में आने वाले दशकों सबसे ज्यादा याद किया जाएगा। यह एक ऐसा रोल था, जिसने दुनिया भर में बच्चों और बड़ों के दिलों में जगह बनाई थी।'

रॉबी कोल्ट्रेन ने 'हैरी पॉटर' सीरीज में उस रूबीयस हैग्रिड नाम के उस शख्स का किरदार निभाया जो हैरी पॉटर को हॉगवर्ट्स लेकर जाता है। रॉबी कोल्ट्रेन को 'हैरी पॉटर' से ज्यादा चर्चा मिली थी। इस सीरीज की फिल्मों के बाद उन्होंने टीवी का रुख कर लिया था।  रॉबी कोल्ट्रेन ने 'हैरी पॉटर' के अलावा डिटेक्टिव ड्रामा 'क्रैकर' में भी नजर आए थे। वह अपनी कॉमेडी के लिए भी जाने जाते थे। कॉमेडी के अलावा रॉबी कोल्ट्रेन एक राइटर भी थे।

Content Writer

Smita Sharma