नहीं रहे ‘हैरी पॉटर’ फेम एक्टर पॉल रिटर, ब्रेन ट्यूमर के चलते हुआ निधन

4/7/2021 10:22:51 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। फिल्म हैरी पोटर फेम एक्टर पॉल रिटर का निधन हो गया है। उनका निधन ब्रेन ट्यूमर के कारण हुआ है।वह अभी 54 साल के थे। उनके निधन से हॉलीवुड इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड में शोक की लहर है। फैंस और स्टार्स सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

PunjabKesari

पॉल रिटर के निधन की पुष्टि उनके एजेंट ने की है। अपने एक बयान में पॉल  के एजेंट ने बताया कि पॉल रिटर का निधन उनके घर में परिवार के सामने हुआ है। उनके निधन से उनका परिवार टूट गया है। 

PunjabKesari


पॉल रिटर ने अपने करियर के दौरान कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है।  हैरी पॉटर में उनके किरदार को फैंस ने खूब पसंद किया। उन्हें सबसे ज्यादा ब्रिटिश सिटकॉम ‘फ्राइडे नाइट डिनर’ के लिए जाना जाता है। ‘हैरी पॉटर’ और ‘फ्राइडे नाइट डिनर’ के अलावा एक्टर ‘हाफ ब्लड प्रिंस’ और ‘क्वांटम ऑफ सोलेस’ जैसी कई फिल्मों में भी काम कर चुके थे।

 

  
 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News