बॉयफ्रेंड संग शादी के बंधन में बंधी हैरी पॉटर फेम बोनी राइट, वेडिंग रिंग फ्लॉन्ट करते हुए बोलीं-  मेरे जीवन का सबसे अच्छा दिन

3/22/2022 12:38:54 PM

मुंबई. हॉलीवुड सीरीज हैरी पॉटर में जिनी विज्ली का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस बोनी राइट बॉयफ्रेंड एंड्रयू लोकोको के साथ शादी के बंधन में बंध गई है। बोनी ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर फैंस को इसकी जानकारी दी है, जो खूब वायरल हो रहा है।

PunjabKesari
वीडियो में बोनी और उनके पति एंड्रीयू के हाथ नजर आ रहे हैं। दोनों अपनी शादी की अंगूठियां फ्लॉन्ट करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो शेयर करते हुए बोनी ने लिखा- मेरे जीवन का सबसे अच्छा दिन, मेरे पति को शुक्रिया। इसके साथ एक्ट्रेस ने हार्ट इमोज भी बनाई है। फैंस इस वीडियो को खूब लाइक कर रहे हैं और कपल को बधाई दे रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by BONNIE WRIGHT (@thisisbwright)

बता दें बोनी ने 20 मार्च को अपने बॉयफ्रेंड एंड्रयू संग शादी की। एंड्र्यू से शादी करने से पहले बोनी किसी और को डेट कर रही थी। दोनों ने 2011 में एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया और साल 2012 में ब्रेकअप हो गया।

PunjabKesari

इसके बाद बोनी ने 2020 में एंड्र्यू को डेट करना शुरू किया। अब दोनों शादी कर हमेशा-हमेशा के लिए एक-दूसरे के हो गए हैं।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Parminder Kaur


Recommended News

Related News