''हैरी पॉटर'' फेम पॉल ग्रांट ने 56 की उम्र में कहा दुनिया को अलविदा, एक्टर के निधन से टूटी बेटी, बोलीं- पापा बहुत जल्दी चले गए
3/22/2023 10:27:02 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. मनोरंजन की दुनिया से हाल ही में एक बुरी खबर सामने आई है। 'हैरी पॉटर एंड द सॉर्सेरर्स स्टोन' और 'स्टार वॉर्स: रिटर्न ऑफ द जेडी' जैसी सुपरहिट हॉलीवुड फिल्में देने वाले एक्टर पॉल ग्रांट का निधन हो गया है। पॉल ने महज 56 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। एक्टर के निधन की जानकारी उनकी बेटी जेने ग्रांट ने दी है। इस खबर से उनके फैंस काफी दुखी हो गए हैं।
पॉल ग्रांट की बेटी जेने ने एक इंटरनेशनल मीडिया संस्थान को बताया, 'मेरा दिल टूट गया है, कोई भी लड़की अपने पिता से हमेशा के लिए दूर जाने को तैयार नहीं होती। वह इतने प्रसिद्ध और प्यार करने वाले थे। पापा बहुत जल्दी चले गए।'
कैसे हुई मौत
पॉल ग्रांट 16 मार्च को लंदन में किंग्स क्रॉस स्टेशन के बाहर गिर गए थे, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। पॉल का ब्रेन डेड था और वह लाइफ सपोर्ट पर थे। हालांकि वह मौत से जिंदगी की जंग जीत नहीं पाए और इलाज के बीच ही दम तोड़ दिया। पॉल ग्रांट की मौत ने उनके करीबियों और फैंस का दिल तोड़ दिया है।
बता दें, पॉल ग्रांट ने 'हैरी पॉटर' और 'स्टार वॉर्स' के अलावा 'द डेड' (1987) और 'भूलभुलैया' (1986) जैसी फिल्मों में भी काम किया था। उन्हें 'विलो' (1988), 'भूलभुलैया' और 'लीजेंड' (1985) जैसी फिल्मों में एक स्टंट आर्टिस्ट के रूप में भी काफी सराहा गया।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

Gorakhpur News: पति की हत्यारिन निकली पत्नी, प्रेमी के साथ मिलकर पति को उतारा था मौत के घाट

Masik Durgashtami: मासिक दुर्गा अष्टमी पर महासिद्ध योग, मनचाहा फल पाने का जानें तरीका

घर में धन दौलत और सुख-समृद्धि चाहते हैं तो निर्जला एकादशी के दिन दान करें ये चीजें

Dhumavati Jayanti: धूमावती जयंती आज, महाविद्या की पूजा से दूर होते हैं रोग और दरिद्रता