ग्रेटर नोएडा पहुंची हरनाज संधू का बॉर्डर पुलिस को सलाम, वीर जवानों की पत्नियों संग Miss Universe ने पंजाबी गानों पर लगाए ठुमके

3/26/2022 1:18:28 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. मिस यूनिवर्स का खिताब अपने नाम करने के बाद से ही हरनाज कौर संधू सुर्खियों में बनी हुई हैं। हाल ही में मिस संधू विदेश से इंडिया लौटी, जिस पर लोगों ने एयरपोर्ट उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके बाद बीते गुरुवार हरनाज कौर ग्रेटर नोएडा में महिला सशक्तिकरण पर भारत-तिब्बत सीमा पुलिस कर्मियों द्वारा आयोजित स्पेशल इवेंट में पहुंची, जहां उन्होंने आईटीबीपी के वीर जवानों की दिल खोलकर तारीफ की और पु आईटीबीपी परिवारों के साथ जमकर डांस भी किया। उनका ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।



आईटीबीपी ने इंस्टाग्राम पर यह वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'मिस यूनिवर्स 2021 हरनाज कौर संधू आज 39वीं बटालियन आईटीबीपी ग्रेटर नोएडा में वुमन इम्पॉवरमेंट और HWWA के  स्थापना दिवस पर आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान एक समूह प्रदर्शन में हिमवीर परिवारों और बच्चों के साथ शामिल हुईं।'


 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ITBP (@itbp_official)


लुक की बात करें तो इस दौरान हरनाज संधू ऑलिव कलर की साड़ी में बेहद खूबसूरत नजर आईं।

 

 

साड़ी के ऊपर से उन्होंने सेशे पहना हुआ है और खुले बालों पर क्राउन लगाए वह बेहद ब्यूटीफुल लग रही हैं।


बता दें, हरनाज कौर संधू दिसंबर 2021 में मिस यूनिवर्स बनी थीं। उन्होंने 21 साल बाद मिस यूनिवर्स का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया। हरनाज की इस अचीवमेंट पर पूरे देश को गर्व है।

 

Content Writer

suman prajapati