घर आई नन्हीं परी: 43 साल की उम्र में पापा बने हरमन बाजवा, पत्नी साशा ने दिया बेटी को जन्म

4/30/2024 8:25:55 PM

मुंबई: साल 2024 में कई स्टार्स के घर नन्हें बच्चे की किलकारी गूंजी। जहां अनुष्का शर्मा और विराट कोहली दूसरी बार पैरेंट्स बने हैं। कपल के घर नन्हें बेटे की किलकारी गूंजी। वहीं 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम मोहिना कुमारी के घर लक्ष्मी आई। अब इस लिस्ट में एक और एक्टर का नाम जुड़ गया है।

PunjabKesari

ये एक्टर और कोई नहीं बल्कि हरमन बाजवा हैं। जीं हां,43 की हरमन बाजवा दूसरी बार पिता बन गए हैं। हरमन के घर नन्हीं लक्ष्मी आईं हालांकि अभी तक एक्टर ने सोशल  मीडिया पर आधिकारिक तौर पर अपने पापा बनने की अनाउंसमेंट नहीं की है। रिपोर्ट के मुताबिक, हरमन और साशा 2024, मार्च महीने में ही बेटी का स्वागत किया है।

PunjabKesari

बता दें कि हरमन बावेजा ने मार्च 2021 में कोलकाता में साशा से शादी रचाई थी।कपल की शादी में उनके करीबी दोस्त और परिवारवाले शामिल हुए थे। हरमन और साशा ने दिसंबर 2022 में अपनी पहली संतान का दुनिया में स्वागत किया था। कपल के घर बेटे की किलकारी गूंजी थी। वहीं अब हरमन दूसरी बार पिता बन गए हैं। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Related News