Good News! पापा बनने जा रहे हैं हरमन बावेजा, 4 महीने प्रेग्नेंट हैं पत्नी साशा रामचंदानी

7/26/2022 9:27:04 AM

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर हरमन बावेजा के घर जल्द ही नन्हें बच्चे की किलकारी गूंजने वाली है। हरमन बावेजा की पत्नी साशा रामचंदानी 4 महीने प्रेग्नेंट हैं। कपल दिसबंर में अपने पहले बच्चा का स्वागत करेगा। इस खुशखबरी की जानकारी बावेजा के एक करीबी सूत्र ने दी। करीबी सूत्र ने कहा- साशा 4 महीने की गर्भवती हैं और बच्चे के दिसंबर में आने की उम्मीद है। 

हरमन ने दिसंबर 2020 में साशा संग चंडीगढ़ में सगाई की थी।  इसके बाद दोनों ने 21 मार्च 2021 को कोलकाता में एक गुरूद्वारे में शादी रचाई थी। अब शादी के एक साल बाद कपल ने फैंस को खुशखबरी दी। हालांकि, अभी कपल की तरफ से कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की गई है। 


काम की बात करें तो रमन बावेजा ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 2008 में आई फिल्म 'लव स्टोरी 2050' से की थी।

इसके बाद हरमन ने प्रियंका के साथ 'विक्ट्री', 'ढिश्कियाऊं' और आशुतोष गोवारिकर की 'व्हाट्स योर राशी' जैसी फिल्मों में भी काम किया था। हरमन की आखिरी फिल्म साल 2016 में रिलीज हुई 'चार साहिबजादे: राइज ऑफ बंदा सिंह बहादुर' थी। वहीं साशा एक न्यूट्रीशन हेल्थ कोच हैं।

Content Writer

Smita Sharma