दूसरी बार प्रेंग्नेंट हैं एक्ट्रेस गीता बसरा, पति हरभजन सिंह और बेटी संग क्यूट तस्वीरें शेयर कर फैंस को दी Good news

3/14/2021 4:14:50 PM

मुंबई. बॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुकी एक्ट्रेस गीता बसरा ने बीते ही दिन अपना 37वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। सेलिब्रेशन तस्वीरें और वीडियोज उन्होंने फैंस के साथ भी शेयर की है। अब हाल ही में गीता ने फैंस को एक गुड न्यूज दी है। पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह की वाइफ जल्द ही दूसरे बच्चे की मां बनने जा रही है। ये खुशखबरी एक्ट्रेस ने फैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर की है।


फैंस गीता बसरा की दूसरी प्रेग्नेंसी के बारे में जानकर खुश भी हो रहे हैं और हैरान भी। लेकिन गीता ने हाल ही में फैंस के बीच बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए की तस्वीरें शेयर की है। तस्वीरें शेयर कर एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, जल्द ही जुलाई 2021 में। यानि इस साल जुलाई में हरभजन सिंह और गीता दूसरे बच्चे के पेरेंट्स बनेगे।

 


तस्वीरों में गीता उनके पति हरभजन और उनकी बेटी एक साथ नजर आ रहे है। इस दौरान तीनों ब्लू कलर के आउटफिट में नजर आ रहे हैं।

 

 

 

तस्वीरों में गीता का बेबी बंप साफ़ दिखाई दे रहा है। इस दौरान कपल और उनकी बेटी बेहद खुश दिखाई दे रहे हैं।


कपल की बात करें तो गीता ने 29 अक्टूबर 2015 में हरभजन सिंह संग शादी रचाई थी। दोनों की शादी काफी धूमधाम से हुई थी। हालांकि शादी के बाद गीता ने फिल्मी दुनिया से दूरी बना ली और अपनी मैरिड लाइफ में बिजी हो गईं। इन दिनों गीता अपनी पर्सनल लाइफ को खूब एंजॉय कर रही हैं।

Content Writer

suman prajapati