कोरोना पीड़ित के लिए हरभजन सिंह ने मांगा रेमडेसिविर इंजेक्शन, मदद के लिए आगे आए सोनू सूद बोले- ''भाजी डिलीवर हो जाएगा''

5/13/2021 11:49:01 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. कोरोना वायरस के चलते लोगों को हालात काफी बिगड़ रहे हैं। इलाज की कमी से लोग अपनी जान से हाथ धो रहे हैं। ऐसे संकट के समय में एक्टर सोनू सूद दिल खोलकर लोगों की मदद कर रहे हैं। इसी बीच हाल ही में क्रिकेटर हरभजन सिंह ने भी कर्नाटक में एक मरीज के लिए सोनू सूद से ट्विटर पर मदद मांगी, जिसका एक्टर ने दिल खोल कर स्वागत किया।


दरअसल, कोरोना से पीड़ित कर्नाटक के एक मरीज की हालत काफी गंभीर थी और उसे हर हालत में रेमडेसिविर इंजेक्शन चाहिए था। हरभजन ने उसके लिए लिखा था, '1 रेमडेसिविर इंजेक्शन की जरूरत है। अस्पताल का नाम बसप्पा है और ये कर्नाटक में स्थित है।'


हरभजन सिंह का ये ट्वीट देखते ही देखते वायरल हो गया। इस पर एक्टर सोनू सूद ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, 'भाजी.. डिलीवर हो जाएगा।'


 


मसीहा की इस मदद के लिए हरभजन ने उनका धन्यवाद किया और लिखा, 'शुक्रिया भाई.. ईश्वर का आशीर्वाद बना रहे।' 

 


गौरतलब है कि इस मुसीबत के समय में सोनू सूद लगातार लोगों के लिए ऑक्सीजन बेड और रेमडेसिविर इंजेक्शन इंतजाम करवा रहे हैं।

 


 

Content Writer

suman prajapati