प्रियंका चोपड़ा और भाई ने Parineeti Chopra को किया बर्थडे विश, लेकिन Mr.Chadha ने नहीं किया कुछ पोस्ट

10/22/2023 12:08:38 PM

मुंबई। परिणीति चोपड़ा के लिए यह साल काफी खुशियों भरा रहा है, जिस कारण वे काफी लाईमलाइट में भी बनी हुईं हैं। 24 सितम्बर 2023 को परिणीति ने आम आदमी पार्टी के सदस्य राघव चड्ढा से शादी कर ली। एक्ट्रेस की वैडिंग काफी चर्चा में रही। आज 22 अक्तूबर 2023 को एक्ट्रेस अपना 35वां बर्थडे सेलीब्रेट कर रहीं हैं। ऐसे में परिणीति के लिए उनका ये बर्थडे काफी स्पेशल भी है, वो इसलिए क्योंकी ये शादी के बाद एक्ट्रेस का पहला बर्थडे है जिसे वे अपने पति के साथ सेलीब्रेट करेंगी।

परिणीति को इस खास दिन पर उन्हें परिवार से लेकर दोस्त और फैंस तक हर कोई विश कर रहा है। इसी के चलते अनकी कजिन प्रियंका चोपड़ा ने भी एक्ट्रेस को सोशल मीडिया पर विश किया है। एक्ट्रेस ने अपनी औऱ परिणीति की एक फोटो शेयर कर कैप्शन में लिखा ‘हैप्पी बर्थडे टीशा..तुम्हारी जिंदगी खुशियों से भर जाए’।

इसी के साथ ही बर्थडे गर्ल के भाई ने भी सोशल मीडिया पर फोटोज अपलोड कर अपनी प्यारी बहन को बर्थडे विश किया है। फिलहाल एक्ट्रेस के प्यारे पति ने कुछ भी पोस्ट नहीं किया है। फैंस तो ये जानने के लिए बेताब थे कि न्यू हसबैंड अपनी वाइफ का बर्थडे कैसे सेलिब्रेट करेंगे लेकिन अभी तक तो कुछ भी खास नजर नहीं आया।

Sub Editor

Diksha Raghuwanshi