'कलयुग' की हसीना का देखें हॉट अवतार

2/21/2017 3:16:59 PM

मुंबई: एक्ट्रैस, सिंगर और मॉडल दीपल शॉ का जन्म 21 फरवरी, 1986 को शिमला में हुआ था। दीपल ने मुंबई के डीपीवायए हाई स्कूल से पढ़ाई की है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। इसके बाद उन्होंने एल्बम 'बेबी डॉल' से तहलका मचाया। इस एल्बम में उन्होंने 'कभी आर कभी पार' और 'रंगीला रे' रीमिक्स सॉन्ग से लोगों को क्रेजी कर दिया। 


बता दें कि साल 2005 में भट्ट कैंप की फिल्म 'कलयुग' से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की। इस फिल्म में वह बेहद सैक्सी रूप में सामने आईं। इसके बाद 'तुमसे', 'चमकू', 'ढूंढते रह जाओगे', 'अ वेड्नेस्डे', 'साहेब बीवी और गैंगस्टर' जैसी फिल्मों में अभिनय किया हैं।