B''Day; 35 की हुई ये एक्ट्रेस, जबरदस्त अंग प्रदर्शन भी बॉलीवुड में नहीं आया काम

2/11/2019 10:25:05 AM

मुंबई: बॉलीवुड में ऐसी कई हसीनाएं हैं, जिन्होंने अपनी खूबसूरती और हॉट अदाओं से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है। ऐसा ही एक नाम है शर्लिन चोपड़ा। शर्लिन 11 जनवरी को अपना 35वां बर्थ-डे सेलिब्रेट कर रही हैं। शर्लिन का असली नाम मोना चोपड़ा है। शर्लिन का जन्म हैदराबाद में हुआ। वह बचपन से ही बेहद महत्वकांक्षी थी। इसलिए उन्होंने स्कूली पढाई खत्म होने के बाद ही आंध्रा ब्यूटी कांटेस्ट में हिस्सा लिया। साथ ही वह इस प्रतियोगिता की विजेता भी बनी। शर्लिन जितनी अपनी तस्वीरों को लेकर सुर्खियों में रहती है, उतनी ही वह विवादों की वजह से भी। शर्लिन ने बॉलीवुड फिल्मों में अपनी किस्मत आज़माने की पूरी कोशिश की, लेकिन वो नाकामयाब रहीं।

 

शर्लिन रियलिटी शो बिग बॉस का भी हिस्सा रह चुकी हैं। शर्लिन कामसूत्र 3D में भी काम कर चुकी हैं। साल 2014 में उन्होंने प्लेबॉय मैगजीन के लिए हॉट फोटोशूट करवाया था, जिसके बाद वह विवादों में घिर गई थी।

i

 

शर्लिन ‘जवानी दिवानी: ए यूथफुल जॉयराइड’, ‘रकीब’ और ‘रेड स्वास्तिक’ जैसी फिल्मों में काम कर चुकीं है। लेकिन शर्लिन की हॉटनेस का जादू इंडस्ट्री पर नहीं चला और आज उनका नाम फ्लॉप एक्ट्रेसेस में आता है। वैसे इन दिनों शर्लिन प्रोडक्शन में हाथ जमा रही है। वह जल्द ही एक फिल्म बनाएंगी, जो स्पोर्ट्स पर बेस्ड बायोपिक होगी। 

 

 

 

 

Konika