B''day पर देखें गुल पनाग की Sizzling अवतार

1/3/2017 12:09:26 PM

मुंबई: पूर्व मिस इंडिया गुल पनाग का जन्म 3 जनवरी, 1979 को चंडीगढ़ में हुआ था। स्कूल टाइम में पढ़ाई के साथ उनकी खेलकूद में भी दिलचस्पी थी। 1999 में उन्होंने मिस इंडिया का खिताब जीता। इसके बाद उन्होंने मॉडलिंग शुरू की और कई विज्ञापनों में काम किया। अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत उन्होंने 2003 में फिल्म 'धूप' से की। 

बता दें कि इसके अलावा उन्होंने 'डोर', 'जुर्म', 'हैलो', 'रन', 'अनुभव', 'मनोरमा सिक्स फीट अंडर', 'अब तक छप्पन-2', 'फिर जिंदगी' सहित कई फिल्मों में काम किया। उन्होंने कुछ टीवी सीरियलों में काम किया है। आज हम आपको उनकें जन्मदिन के मौके पर उनकी अनदेखी तस्वीरें दिखाएंगे।