8 महीने प्रेग्नेंट हैं हंसराज हंस की बहू मानसी, वायरल हुईं बेबी शावर की खूबसूरत तस्वीरें

3/16/2020 1:02:28 PM

मुंबई: सिंगर हंसराज हंस की बहू और एक्ट्रेस मानसी शर्मा के घर जल्द ही नन्हें मेहमान की किलकारी गूंजने वाली हैं। कुछ समय से खबरें आ रही थीं कि मानसी शर्मा प्रेग्नेंट हैं और अब उन्होंने इस बात की पुष्टि कर दी है। मानसी 8 महीने प्रेग्नेंट हैं। हाल ही में मानसी और उनके एक्टर पति युवराज हंस ने बेबी शावर का आयोजन किया था। इस बेबी शावर सेलिब्रेशन में उनके फ्रेंड्स और कुछ रिश्तेदार पहुंचे थे।

सेलिब्रेशन की कई तस्वीरें मानसी और युवराज ने अपने इंस्टा पर शेयर की हैं। तस्वीरों में मानसी पिंक कलर के सूट में खूबसूरत लग रही हैं। मानसी ने अपने लुक हैवी ज्वैलिरी, मिनिमल मेकअप,सिंदूर से पूरा किया था।

मां बनने की खुशी मानसी के चेहरे पर साफ दिख रही हैं। तस्वीरों के साथ मानसी ने कैप्शन में लिखा-'बेबी शावर। जो हर चीज आपने हमें दी उसके लिए थैंक्यू रब जी। 8 महीने। हम मां-बाप बनने वाले हैं।'

बता दें कि इस जोड़ी ने हाल ही में अपनी शादी की पहली सालगिरह मनाई है। इस मौके पर दोनों ने एक दूसरे के साथ फोटोज शेयर कर अपने-अपने अंदाज में विश किया था। मानसी शर्मा ने 21 फरवरी 2019 को युवराज हंस से शादी की थी।

काम की बात करें तो मानसी हाल ही में कर्लस टीवी के शो 'छोटी सरदानी' में नजर आईं थीं। प्रेग्नेंसी के चलते उन्होंने अचानकर शो छोड़ दिया था। वहीं युवराज कई पंजाबी और बाॅलीवुड फिल्मों में काम कर चुके हैं। 

Smita Sharma