शादी के बाद हंसिका ने हाथों में डायमंड रिंग फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर, आफ्टर पार्टी में नई नवेली दुल्हन संग जमकर नाचे सोहेल

12/6/2022 12:02:35 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. टीवी एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी 4 दिसंबर को बिजनेसमैन सोहेल कथूरिया संग शादी के बंधन में बंधी हुई हैं। शादी के बाद भी कपल की वेडिंग फोटोज इंटरनेट पर खूब चर्चा बटोर रही हैं। इसी बीच शादी के बाद एक्ट्रेस ने अपनी एक फोटो शेयर की है। वहीं दोनों की आफ्टर पार्टी का वीडियो भी खूब सुर्खियां बटोर रहा है, जिसमें  जिसमें नई नवेली दुल्हनिया पति संग जमकर डांस करती नजर आ रही हैं।

 

PunjabKesari

 

हंसिका ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक फोटो शेयर की और इसके साथ पति सोहेल को टैग किया और दिल वाला इमोजी बनाया है।

PunjabKesari

 

शेयर की गई तस्वीर में हंसिका अपने मेहंदी वाले हाथों में पहनी डायमंड रिंग फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। मेहंदी वाले हाथों पर लाल चूड़ा और डायमंड रिंग लोगों का खूब ध्यान खींच रहे हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by hansika💕 (@ihansika_addicted)

वहीं सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि न्यूली वेड आफ्टर पार्टी में जमकर धमाल मचा रहे हैं। हंसिका और सोहेल साउथ के सुपरहिट गाने पर डांस करते हुए दिख रहे हैं। वहीं, एक वीडियो में सोहेल अपनी पत्नी को केसरिया सॉन्ग डेडिकेट करते हुए नजर आ रहे हैं। 

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by hansika💕 (@ihansika_addicted)

बता दें, हंसिका मोटवानी और सोहेल कथुरिया की शादी जयपुर के मुन्दोता फोर्ट और पैलेस में धूमधाम से हुई। कपल ने शादी से पहले काफी समय तक एक दूसरे को डेट किया था।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News