हंसल मेहता के पिता का निधन, दुखी होकर बोले डायेक्टर ''वह दुनिया के सबसे कोमल और उदार इंसान थे''

6/2/2021 9:45:50 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. फिल्ममेकर हंसल मेहता को हाल ही में बहुत बड़ा झटका लगा है। डायरेक्टर के पिता का निधन हो गया है। इस बात की जानकारी उन्होंने फैंस को खुद सोशल मीडिया के जरिए दी है और साथ ही एक बेहद इमोशनल नोट भी लिखा है। उनका ये पोस्ट देखने के बाद उनके फैंस और स्टार्स उनके पिता को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।


अपने पिता के साथ वाली एक तस्वीर शेयर करते हुए हंसल मेहता ने ट्वीट में लिखा, ''मैंने हमेशा सोचा था कि वह मुझे पछाड़ देंगे। मैं गलत था। दूसरी तरफ मिलते हैं पप्पा। दुनिया का सबसे हैंडसम आदमी और सबसे कोमल और उदार इंसान जिससे मैं कभी मिला हूं। आपके बिना शर्त प्यार के लिए धन्यवाद पप्पा। शुक्रिया मेरे लीजेंड, मेरे हीरो।” 


डायरेक्टर के इस पोस्ट पर फरहान अख्तर, पूजा भट्ट,  अहाना कुमरा, अतुल कसबेकर, विशाल ददलानी और गुनीत मोंगा जैसे कई सेलेब्स ने शोक व्यक्त किया है। 
बता दें, इससे पहले हंसल मेहता के परिवार में एक सदस्य की कोरोना के चलते मौत हो गई थी। वहीं हंसल मेहता और उनके परिवार के छह लोग कोविड-19 की चपेट में आ गए थे। इस बात की जानकारी खुद डायरेक्ट ने सोशल मीडिया के जरिए दी थी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Related News

Recommended News