हंसल मेहता को रातभर फोन पर परेशान करता रहा शख्स, ट्विटर पर की शिकायत तो यूजर बोला- ''शो ऑफ'' करने बयाज उसे ब्लॉक करो

1/11/2021 10:01:18 AM

मुंबई: फिल्मकार हंसल मेहता और उनके परिवार को रोहित नाम वाले एक अज्ञात कॉलर द्वारा शनिवार को रातभर को कथित तौर पर फोन पर परेशान किया गया। हंसल मेहता एक अज्ञात कॉलर की वजह से इतने परेशान हो गए कि उन्हें इसकी शिकायत मुंबई पुलिस से करनी पड़ी।

PunjabKesari

 फिल्ममेकर ने रविवार को इस मामले में मुंबई पुलिस से की उन्होंने मुंबई पुलिस के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट को टैग करते हुए परेशान करने वाले व्यक्ति का फोन नंबर साझा किया। मेहता ने पुलिस से इस व्यक्ति के खिलाफ एक्शन लेने की मांग की।

PunjabKesari

हंसल मेहता ने ट्वीट कर लिखा-'प्रिय मुंबई पुलिस यह अज्ञात व्यक्ति, जिसका ट्रूकॉलर पर रोहित नाम से दिखा रहा है, वह कल रात से हमें लगातार परेशान कर रहा है। कृपया इस व्यक्ति को फटकारें और उचित कार्रवाई करें।'

PunjabKesari

हंसल मेहता के ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने फिल्मकार को 'शो ऑफ' नहीं करने और इसके बजाय परेशान करने वाले व्यक्ति को ब्लॉक कर देने के लिए कहा।

PunjabKesari

 

पुलिस ने दिया ये जवाब 

वहीं इस मामले में पुलिस ने हंसल मेहता को नजदीकी पुलिस स्टेशन में आधिकारिक शिकायत दर्ज कराने को कहा।  मुंबई पुलिस ने ट्वीट कर कहा-आपको अपने नजदीकी पुलिस स्टेशन में आधिकारिक शिकायत दर्ज कराने की जरूरत है।

PunjabKesari

वहीं बाद में ये मामला शांत हो गया तोउन्होंने अपना ट्वीट भी हटा दिया। समर्थकों और चाहने वालों को सपोर्ट के लिए उन्होंने धन्यवाद भी दिया। काम की बात करें तो हंसल मेहता के निर्देशन में बनी वेब सीरीज 'स्कैम 1992' और फिल्म 'छलांग'  को लोगों ने काफी पसंद किया। इसके अलावा हंसल मेहता 'अलीगढ', 'सिटी लाइट्स', 'सिमरन', 'ओमार्टा', 'द: एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Smita Sharma


Recommended News

Related News