कपिल के शो में हंस, मीका, जसबीर और दलेर ने लगाए तबाही के सुर

3/4/2019 1:24:31 AM

मुंबईः कपिल शर्मा का शो अपनी बुलंदियों पर है। कपिल शर्मा के शो में हर बार नए नए सितारें आते हैं। हर बार की तरह इस हफ्ते भी पॉलीवुड और बॉलीवुड जगत के सिंगर कपिल के शो में नज़र आए। शो में मशहूर सिंगर हंस राज हंस, मीका, जसबीर जस्सी और दलेर मेहंदी की एंट्री होती है। शो की शुरुआत में ही सभी ने अपनी अपनी आवाज से शो के माहौल में रंग भर दिए।
PunjabKesari
शो के दौरान हंस, मीका, जसबीर और दलेर मेहंदी आपस में काफी हंसी मज़ाक करते नज़र आंए। चारों सिंगर एक दूसरे के बेहद करीबी हैं। मीका और जसबीर जस्सी एक दूसरे का मज़ाक उड़ाते नज़र आएं। दोनों ने एक दूसरे के पुराने किस्से सुनाएं, जिसे सुनकर सभी हंसी से लोटपोट होने पर मजबूर हो गए। इसी के साथ सभी सिंगरों ने अपने तबाही के सुर लगाकर शो को चार चांद लगा दिए।
PunjabKesari
इसके बाद शो में एंट्री होती है सपना की। सपना के शो में आते ही वह सभी के साथ हंसी मज़ाक करती नज़र आईं। इसके बाद शो में एंट्री होती है बच्चा यादव की। इस बार शो में बात की खाल नामक सेट लगाया गया, जिसे बच्चा यादव ने संभाला। बच्चा यादव (किकू शारदा) ने अपने जोक्स से शो का पूरा माहौल गर्म कर दिया, जिससे सभी हंस हंस कर लोटपोट होने पर मजबूर हो उठे।
PunjabKesari
इसी के साथ में कपिल के शो में उनकी पत्नी गिन्नी भी पहली बार नज़र आईं। लेकिन इसके लिए आपको देखना पड़ेगा कपिल शर्मा के शो का रिपीट टेलीकास्ट।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Pawan Insha


Recommended News

Related News