Fight Against Cancer: ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रहीं हैं हंसा नंदिनी, Bald लुक की तस्वीर शेयर कर बोलीं- मैं ये लड़ाई जीतकर दिखाउंगी

12/20/2021 3:08:44 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. कैंसर एक ऐसी गंभीर बीमारी है, जिसने कई लोगों की जान ली है। हालांकि आज के समय में इस जानलेवा बीमारी का इलाज संभव है। अब तक कई लोग इस बीमारी को मात देकर कई पीड़ितों की प्रेरणा बन चुके हैं। वहीं बॉलीवुड इंडस्ट्री से भी कई एक्ट्रेसेस इस बीमारी के दर्द से गुजर चुकी हैं। सोनाली बेंद्रे, मनीषा कोइराला, लीजा रे जैसी तमाम एक्ट्रेसेस ने भी इस बीमारी को मात देकर बड़ी जीत हासिल की है। इसी बीच, अब इस लिस्ट में साउथ एक्ट्रेस हमसा नंदिनी का नाम भी शामिल हो गया है। हमसा नंदिनी को स्तन कैंसर है, जिसे लेकर उन्होंने सोशल मीडिया पर एक स्ट्रांग मैसेज शेयर किया है।

 

अपने इंस्टाग्राम पर एक लंबा चौंड़ा नोट शेयर करते हुए हमसा नंदिनी ने बताया कि वो कैसे इस गंभीर बीमारी से जंग लड़ रही हैं। एक्ट्रेस ने लिखा-करीब 4 महीने पहले उन्हें अपने ब्रेस्ट में हल्की सी गांठ महसूस हुई। इस पल उन्हें पता चल गया था कि अब उनकी जिंदगी कभी पहले सी नहीं हो पायेगी।


View this post on Instagram

A post shared by Hamsa Nandini (@ihamsanandini)

उन्होंने खुलासा किया कि आज से 40 साल पहले उनकी मां की मृत्यु भी स्तन कैंसर की वजह से हुई थी। तब से वो एक डर के साये में जी रही थीं। एक्ट्रेस का डर उस वक्त सच साबित हुआ। जब मेडिकल जांच में उनके ब्रेस्ट कैंसर की पुष्टि हुई।

 

एक्ट्रेस ने पोस्ट में बताया कि डॉक्टर के कहने पर उन्होंने Biopsy जांच कराई थी, जिसके बाद ये कंफर्म हो गया कि उन्हें ब्रेस्ट कैंसर है। अब तक 9 बार कीमोथेरेपी भी की जा चुकी है और एक्ट्रेस बहादुरी के साथ ये लड़ाई लड़ रही हैं। हमसा ने लिखा कि वो इस बीमारी तो उनके जीवन को परिभाषित नहीं करने देंगी। मैं हंस कर ये लड़ाई लडूंगी और जीत कर दिखाउंगी।'


बता दें, हमसा नंदिनी साउथ की जानी-मानी और पॉपुलर एक्ट्रेस हैं। कुछ दिन पहले ही उन्होंने अपना 37वां बर्थडे मनाया, लेकिन तब वो नहीं जानती थीं कि वो इस गंभीर बीमारी की शिकार हैं। अब वो पूरी तरह स्ट्रांग होकर इस बीमारी का सामना कर रही हैं। हमसा नंदिनी कैंसर की तीसरी स्टेज पर हैं। ये जानने के बाद उनके फैंस उनकी जल्द अच्छी सेहत की कामनाएं कर रहे हैं।
 

Content Writer

suman prajapati