26 की उम्र में बाॅयफ्रेंड के बच्चे की मां बनीं हॉलीवुड सिंगर हेल्सी, न्यूबाॅर्न बेबी को सीने से लगाए शेयर की तस्वीर

7/21/2021 10:26:16 AM

लंदन: साल 2021 में एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के कई स्टार्स के घर किलकार‍ियां गूंजी है। बी-टाउन इंडस्ट्री के अलावा हाॅलीवुड से जुड़ी कई हसीनाएं भी मां बनीं। हाल ही में 
 हॉलीवुड सिंगर और सॉन्ग राइटर हेल्सी के घर नन्हें बच्चे की किलकारी गूंजी। इस खुशखबरी को खुद  हेल्सी ने इंस्टा पर तस्वीर शेयर कर फैंस के साथ शेयर किया। तस्वीर में वह हाॅस्पिटल बेड पर लेटी दिख रही हैं। वहीं उनके पास बॉयफ्रेंड और स्क्रीनराइटर एलेव एडिन भी नजर आ रहे हैं।

PunjabKesari

तस्वीर में 26 की हेल्सी न्यूबॉर्न बेबी को गले से लगाए हैं। जहां एलेव एडिन न्यूबाॅर्न बेबी को निहार रहे हैं। वहीं हेल्सी बाॅयफ्रेंड को प्यार से देख रही हैं। एक तस्वीर में वह न्यूबाॅर्न बेबी को ब्रेस्टफीडिंग करवा रही हैं।

PunjabKesari

तस्वीर के साथ उन्होंने बताया है कि बीते 14 जुलाई को उन्होंने अपने बच्चे को जन्म दिया है, जिसका नाम उन्होंने इंडर रिड्ली एडिन रखा है। हेल्सी की इन तस्वीरों पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं। इसके साथ ही उन्हें ढेरों बधाइयां दे रहे हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by halsey (@iamhalsey)

 

 

सिंगर हेल्सी ने इस साल की शुरूआत में ही सोशल मीडिया पर बेबी बंप के साथ तस्वीर  शेयर कर अपनी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की थी। उनकी प्रेग्नेंसी की खबर ने फैंस के साथ-साथ कई सेलेब्स को भी चौंका दिया था। खुद हेल्सी ने भी तस्वीर के साथ लिखा था- 'सरप्राइज'।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by halsey (@iamhalsey)

 

प्रेग्नेंसी के दौरान भी हेल्सी ने अपनी कई बोल्ड तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की थीं। हालांकि, उस समय फैंस इस बात से अनजान थे कि बच्चे का पिता कौन है। जब उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड एलिव एडिन ने भी हेल्सी के पोस्ट पर प्यार भरा कमेंट कर लिखा- 'दिल भर आया, आई लव यू स्वीटनेस।' तब जाकर इस बात का खुलासा हुआ कि हेल्सी और एलेव एडिन एक दूसरे को डेट कर रहे हैं और पिछले कई महीनों से साथ हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by halsey (@iamhalsey)

बता दें कि साल 2015 में हेल्सी का मिसकैरेज हो चुका है। हेल्सी  एंडोमेट्रियोसिस नामक एक स्थिति से पीड़ित थी, जो बांझपन का कारण बन सकती है। इसके बीमारी से छुटारा पाने के लिए हेल्सी ने 2017 सर्जरी करवाई थी। वर्कफ्रंट की बात करें तो हेल्सी जल्द ही 'इफ आइ कान्ट हैव लव, आइ वॉन्ट पावर' (If I Cant Have Love, I Want Power) से अपने फिल्मी करियर की शुरूआत करने वावी हैं। हाल ही में हेल्सी ने इस फिल्म का ट्रेलर भी शेयर किया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News