बुर्कीनी और हिजाब में  मुस्ल‍िम मॉडल हलीमा का फोटोशूट, तस्वीरें वायरल

5/1/2019 3:28:48 PM

मुंबई: मुस्लिम माॅडल हलीमा एडेन एक बार फिर सुर्खियों में आ गई हैं। इस बार चर्चा की विषय उनका फोटोशूट है। उन्होंने अमेरिकी मैगजीन Sports Illustrated के लिए इतिहास रच दिया है।  वे इस मैगजीन में हिजाब और बुर्कीनी पहनने वाली पहली मॉडल बनी हैं।

दरअसल, Sports Illustrated का स्विमसूट इश्यू अलग-अलग स्विमसूट्स और स्किन शोऑफ से भरा होता है, लेकिन इस बार मैगजीन में बुर्कीनी को जगह मिली है। बता दें कि बुर्कीनी सिर से पैर तक कवर करने वाली स्विमिंग कॉस्ट्यूम होती है।

हलीमा की ये तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं। तस्वीरों में हलीमा ब्लू बुर्कीनी और हिजाब में पानी के बीच पोज देते हुए दिख रही हैं। इस फोटो के साथ उन्होंने कैप्शन लिखा कि Sports Illustrated स्विमसूट इश्यू के लिए हिजाब और बुर्कीनी पहने फर्स्ट मॉडल बनकर हलीमा एडेन इतिहास रचा।  

बता दें कि हलीमा इस शूट से काफी खुश हैं, उन्होंने मैगजीन को दिए इंटरव्यू में इस शूट के बारे में बताया। केन्या में जन्मीं हलीमा उस वक्त चर्चा में आईं थीं, जब उन्होंने Miss Minnesota USA में हिजाब पहना था। वह ऐसा करने वाली पहली महिला थीं। इस ब्यूटी पेजेंट में हलीमा सेमी-फाइनलिस्ट रही थीं। इसके बाद हलीमा लाइमलाइट में आ गईं और उन्हें आईएमजी मॉडल्स के लिए साइन किया गया।

हलीमा का जन्म केन्या के रिफ्यूजी कैंप में हुआ था। 6 साल की उम्र में वह अमेरिका आ गई थी। ब्यूटी कॉन्टेस्ट में हिस्सा लेने के बाद हलीमा ने 2017 में न्यूयॉर्क फैशन वीक में डेब्यू किया था। वह कई बंदीशों को तोड़ते हुए आज इस मुकाम पर पहुंची हैं।

 

Smita Sharma