डायरैक्टर की बर्थडे पार्टी में पहुंचे हॉफ गर्लफ्रैंड के स्टारकास्ट, ये सैलेब्स भी आए नजर

4/13/2017 10:38:32 AM

मुंबईः बॉलीवुड डायरैक्टर मोहित सूरी का कल बर्थडे था। वह कल 36 साल के हो गए है। उन्होंने अपने बर्थडे की पार्टी अपने घर पर रखी थी जिसमें फिल्म हॉफ गर्लफ्रेंड की स्टारकास्ट पहुंचीं। इनके अलावा बॉलीवुड के कई स्टार्स पहुंचे। इस दौरान श्रद्धा कपूर ग्रीन टॉप और ब्लैक स्कर्ट में नजर आईं। 

 

 बता दें कि पार्टी में उनके अलावा अर्जुन कपूर, सिद्धार्थ मल्होत्रा, आदित्य रॉय कपूर, गोल्डी बहल, केन घोष, चेतन भगत और उनकी पत्नी अनुषा भगत समेत कई बॉलीवुड सैलेब्स मौजूद रहे।