हाजी मस्तान के बेटे सुंदर शेखर ने रजनीकांत को दी धमकी

5/13/2017 3:14:40 PM

मुंबईः सुपरस्टार रजनीकांत को धमकी मिली है। धमकी किसी और ने नहीं, बल्कि कभी मुंबई के डॉन रहे हाजी मस्तान के मुंहबोले बेटे सुंदर शेखर ने दी है। उसने कहा, ''हाजी मस्तान के ऊपर फिल्म बना रहे हैं तो ठीक है, लेकिन अगर उन्होंने हाजी मस्तान को नकारात्मक भूमिका में दिखाया तो वो रजनीकांत को छोड़ेंगे नहीं।'

रजनीकांत को ये धमकी एक पत्र के जरिए दी गई है। खुद को हाजी मस्तान का बेटा दावा करने वाले सुदर शेखर ने पत्र में कहा कि अगर उसकी बात नहीं मानी गई तो वह कानूनी एक्शन लेगा। 

दरअसल रजनीकांत डायरेक्टर पा रंजीत के साथ मिलकर मुंबई के पहले डॉन हाजी मस्तान की जिंदगी पर फिल्म बनाने जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि हाजी मस्तान मीर्जा एक तमिल मुसलमान था जो मुंबई आकर बस गया था।

डॉन मस्तान के बेटे ने रजनीकांत को चिट्ठी लिखकर कहा है कि उसके पिता को स्मगलर और डॉन के रूप में न दिखाया जाए नहीं तो वह उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेगा। मामले की पुष्टि करते हुए रजनीकांत ने मीडिया को बताया कि उन्हें इस तरह का धमकी भरा पत्र मिला है। पत्र भेजने वाले ने खुद को मस्तान का गोद लिया बेटा बता रहा है।

वहीं सुंदर ने मीडिया से सफाई देते हुए कहा है कि उनके पिता कोई डॉन या स्मगलर नहीं थे, बल्कि दक्षिण भारत से आए एक व्यापारी थे जिन्होंने बाद में भारतीय मायनॉरिटी सुरक्षा महासंघ की स्थापना की।