Malibu में बीच पर डॉगी को सैर कराती नजर आई हैली बीबर, फ्लोरल शॉर्ट ड्रेस में दिखा हॉट अंदाज

3/1/2021 5:40:40 PM

मुंबई. हॉलीवुड स्टार जस्टिन बीबर की पत्नी हैली बीबर अपने लुक को लेकर चर्चा में बनी रहती है। लुक के कारण हैली को अक्सर स्पॉट किया जाता है। हाल ही में हैली को डॉगी के साथ Malibu में बीच पर स्पॉट किया गया है। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।


तस्वीरों में हैली फ्लोरल शॉर्ट ड्रेस में नजर आ रही है। मिनिमल मेकअप और कैप से हैली ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है।

इस लुक में हैली काफी हॉट लग रही है। हैली बीच पर डॉगी को घूमाती हुई दिखाई दे रही है। फैंस इन तस्वीरों को खूब प्यार दे रहे हैं।

बता दें जस्टिन बीबर 2016 से हैली को डेट कर रहे थे। दोनों ने 2018 में कोर्ट मैरिज कर ली थी।

उसके बाद दोनों ने पूरे रीति-रिवाजों से शादी कर ली थी। हैली से शादी करके जस्टिन बीबर ने कई लड़कियों के दिल तोड़ दिए थे।

Content Writer

Parminder Kaur