West Hollywood में स्पॉट हुई हैली बीबर, ब्लैक आउटफिट में दिखा हॉट अंदाज

3/27/2021 4:51:40 PM

मुंबई. हॉलीवुड स्टार जस्टिन बीबर की पत्नी हैली बीबर अपने बोल्ड लुक के कारण चर्चा में रहती है। हैली जब भी घर से बाहर निकलती है तो पैपराजी की नजरों से बच नही पाती है। हाल ही में भी कुछ ऐसा ही हुआ है। हैली को West Hollywood में स्पॉट किया गया है। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।


तस्वीरों में हैली ब्लैक बिकिनी और पैंट में नजर आ रही है। जिसे हैली ने ब्लैक लैदर जैकेट के साथ टीम-अप किया हुआ है।

ओपन हेयर्स और फेस मास्क से हैली ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। इस लुक में हैली काफी हॉट लग रही हैं। फैंस इन तस्वीरों को खूब लाइक कर रहे हैं।


बता दें जस्टिन ने हैली से शादी करके कई लड़कियों के दिल तोड़ दिए थे। जस्टिन बीबर 2016 से हैली को डेट कर रहे थे। दोनों ने 2018 में कोर्ट मैरिज कर ली थी। उसके बाद दोनों ने पूरे रीति-रिवाजों से शादी कर ली थी।

Content Writer

Parminder Kaur